पुष्पा के सीक्वल में नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस की हुई एंट्री, क्या रश्मिका मंदाना को दे पाएंगी टक्कर

Summary :

नेशनल अवार्ड विनर अभिनेत्री प्रियामणि ने फिल्म पुष्पा 2 साइन कर ली है। उनका रोल फिल्म में बहुत अहम होने वाला है। फिल्म में वह विजय सेतुपति की पत्नी का रोल निभाते नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर
पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर नया ही रिकॉर्ड बनाया था। दर्शकों को यह फिल्म इतनी
ज्यादा पसंद आई थी कि इससे पहले पार्ट के रिलीज के बाद से ही लोगों ने इसका अगला
पार्ट बनाने की मांग करनी शुरु कर दी थी। वहीं दर्शकों की मांग और फिल्म के बॉक्स
ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स भी फिल्म के सेकंड पार्ट बनाने मे जुट गए थे।

Allu Arjun's Pushpa Trailer: Pretty Ordinary

अब जल्द ही पुष्पा के सीक्वल पुष्पा द रूल की शूटिंग शुरु
होने वाली है। सीक्वल में पुराने स्टार कास्ट के साथ कुछ नए स्टार्स के जुड़ने की
खबरें काफी वक्त से आ रही है। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माताओं ने
फिल्म में विजय सेतुपति
को ऑनबोर्ड लिया है। वहीं अब खबर है कि पुष्पा द रुल में एक नई अदाकारा की
एंट्री हो गई है।

A movie should make the audience happy: Vijay Sethupathi | Entertainment  Interview | English Manorama

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल अवॉर्ड विनर प्रियामणि
ने फिल्म पुष्पा द रुल साइन कर ली है। अभिनेत्री को फिल्म में एक अहम किरदार के
लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि साझा नहीं की गई है।
मगर प्रियामणि ने स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें ये काफी पसंद भी आई है।

वही बताया जा रहा है कि वह फिल्म में विजय सेतुपति  की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। निर्माताओं ने फिल्म में अहम भूमिका निभाने के
लिए विजय सेतुपति से संपर्क किया है। विजय फिल्म में वन अधिकारी की भूमिका में नजर
आ सकते हैं। बता दें कि एक्टर शुरू में
‘पुष्पा: द राइज‘ का भी
हिस्सा थे लेकिन डेट्स ना मिलने की वजह से वो फिल्म नहीं कर पाए थे। अब
‘पुष्पा‘ की टीम ने उन्हें दूसरे पार्ट में शामिल किया है।

वहीं खबरें है कि पुष्पा द रुल में रश्मिका मंदाना के कैरेक्टर श्रीवल्ली की
मौत दिखाई जाएंगी। ऐसे में इस बार फिल्म में रश्मिका के कम ही सीन देखने को मिल
सकते है। मगर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता
चलेगा। वहीं फिल्म दिशा पाटनी भी आइटम नंबर करती दिखने वाली है।

 

 

 

 

 

Desk Team