वेंटिलेटर पर हैं ये मशहूर साउथ एक्ट्रेस, जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही हैं जंग

Summary :

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आती रहती हैं, जिसे सुनकर फैंस दुखी हो जाते हैं। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस से जुड़ी खबर ने उनके फैंस को परेशान कर के रख दिया है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस अरुंधति नायर जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। दरअसल, 14 मार्च को एक्ट्रेस केरल के कोवलम में बाइक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस को तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर की पुष्टि हाल ही…

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आए दिन कोई न कोई ऐसी खबर सामने आती रहती हैं, जिसे सुनकर फैंस दुखी हो जाते हैं। अब हाल ही में एक एक्ट्रेस से जुड़ी खबर ने उनके फैंस को परेशान कर के रख दिया है। हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं साउथ की फेमस एक्ट्रेस अरुंधति नायर जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। दरअसल, 14 मार्च को एक्ट्रेस केरल के कोवलम में बाइक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं। एक्सीडेंट के बाद एक्ट्रेस को तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस खबर की पुष्टि हाल ही में अरुंधति नायर की बहन अराथी नायर ने की है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हैं और ‘अपनी जिंदगी के लिए लड़ रही हैं।’

  • साउथ की फेमस एक्ट्रेस अरुंधति नायर जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं
  • 14 मार्च को एक्ट्रेस केरल के कोवलम में बाइक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं

वेंटिलेटर पर हैं अरुंधति नायर

अरुंधति नायर की बहन अराथी नायर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ‘हमें तमिलनाडु के अखबारों और टेलीविजन चैनलों में छपी खबरों पर स्पष्टीकरण देने की जरूरत महसूस हुई। यह खबर सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह गंभीर रूप से घायल है । इसके आगे अराथी नायर ने बताया कि अरुंधति  तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं और जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।’ इसके साथ ही अराथी ने फैंस से बहन के लिए प्राथना करने की गुजारिश की। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस अरुंधति नायर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arathy Nair (@aaraty.nairr)

बहन ने कहा दुआओं में शामिल करें

एक्सीडेंट के बाद से एक्ट्रेस की हालत नाजुक बताई जा रही है । इसलिए अरंधति की बहन ने पोस्ट शेयर कर उनके फैंस से बहन के लिए प्राथना करने की गुजारिश की। अरथी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा कि ‘हमारी दुआएं आपके साथ है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ‘भगवान उन्हें जल्द ठीक करें।’

अरुंधति के बारे में

बता दें कि अरुंधति ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में तमिल फिल्म ‘पोंगी एझु मनोहरा’ से की। वह विजय एंटनी की ‘सैथन’ से मशहूर हुईं। वहीं 2018 में उन्होंने ‘ओट्टाकोरू कामुकन’ से मलयालम सिनेमा में कदम रखा। उन्होंने ओट्टाकोरू कामुकन में ‘शाइन टॉम चाको’ के साथ भी अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘पोर्कसुकल’ पिछले साल रिलीज हुई थी।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।