बीते जमाने की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल की पहली फिल्म 1970 में रिलीज हुई मेरा नाम जोकर है। इस फिल्म में इनका रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन फिर भी कहीं न कहीं वह कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। आपको बता दें कि मेरा नाम जोकर फिल्म में खेत में कपड़े बदलने का सीन हिंदी सिनेमा का सबसे चर्चित दृश्यों में से सिमी का यह सीन एक रहा है।
जब बात की जाए 48 साल पहले हिंदी फिल्म की हीरोइन से ऐसे सीनो को सोच कर भी शरीर में रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे में इस सीन के परदे पर आने से पूरे बॉलीवुड के गलियारों में सनसनी सी मच गई थी।
दिल्ली की पैदाइश सिमी ग्रेवाल का जन्म दिल्ली मे हुआ था। सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ इंग्लैंड में अपना बचपन बिताने के बाद इनका परिवार इन्हें युवावस्था में ही इंडिया ले आया। इनकी इंग्लिश लैंग्वेज के कारण ही फिल्ममेकर्स ने इन्हें ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म में एक रोल ऑफर किया।
उस समय सिमी महज 15 साल की थी। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी 1980 के शुरुआत में सिमी का अफेयर पाकिस्तानी बिजनेसमैन जो बाद में पंजाब, पाकिस्तान के गवर्नर बने सलमान तासीर के साथ लंबे समय तक चला।
इनकी शादी रवि मोहन के साथ हुई लेकिन इनकी शादी लंबे समय तक चली नहीं और इन्होंने तलाक ले लिया। सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोंसला के साथ काम करने का मौका मिला।

इसके अलावा भी सिमी ने चलते चलते में भी काम किया। फिल्म ‘कर्ज’ में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं। जब सिमी निर्देशन के क्षेत्र में उतरीं तो 1980 की शुरूआत में इन्होंने लेखन और निर्देशन के क्षेत्र में काम करना शुरू किया था।
इन्होंने फिर अपनी खुद की प्रोडक्शन कपंनी सिगा आर्ट इंटरनेशनल बनाई। जिसमें दूरदर्शन के लिए एक टीवी सीरिज में निर्देशन निर्माण और साथ लेखन का कार्यभार भी संभाला था।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App









