सुपरस्टार Hrithik Roshan की फिल्म कृष के चौथे पार्ट का सभी को ब्रसबी से इंतजार है। फिल्म कृष की हर फ्रेन्चाइजी बॉक्स ऑफिस पर कई कर्तिमान स्थापित कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर काबिल को मिली सफलता के बाद राकेश रोशन ने इस फिल्म को बनाने में अब जरा भी देरी नहीं करना चाहते थे और वह इस बात को भी सभी को बताना चाहते थे कि कृष 4 जल्द ही आने वाली है।
आपको बता दें कि इस फिल्म की कहानी इस बार पिछली फिल्मों से जरा थोड़ी सी हटकर होगी। जी हां इस बार फिल्म में नया विलेन और नई हिरोइन दिख सकती है। Hrithik Roshan की फिल्म कृष 4 के स्टार को लेकर अभी तक कंफ्यूजन बरकरार है।
ये सुपरस्टार बनेगा विलेन
सूत्रों की मानें तो कृष 4 के विलेन के लिए किरदार के लिए निर्देशक राकेश रोशन ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी को पसंद किया है। फिल्म के विलेन का जैसा किरदार लिखा गया है। उसमें नवाज ही जच पाएंगे। राकेश रोशन और फिल्म की बाकी टीम चाहती है कि विलेन का किरदार कोई दमदार एक्टर ही निभाएं ऐसे में सभी की उम्मीदें नवाजुद्दीन पर आकर टिकी हैं।
नवाज ने इससे पहले भी कई फिल्मों में विलेन का किरदार अदा किया हैजिसके लिए उन्होंने काफी तारीफ भी बटोरी। लेकिन फिलहाल कृष 4 को नवाजुद्दीन ने साइन नहीं किया है।
खबरों की माने तो राकेश रोशन Hrithik Roshan और इस फिल्म की पूरी टीम को ऐसे विलेन की तलाश है की जो ऋतिक को इस फिल्म में शारीरिक रुप से ही नहीं बल्कि मानसिक रुप से भी चुनौती दे सके। वह चाहते थे कि उन्हें एक ऐसे अभिनेता की तलाश थी जो शानदार अभिनय करता हो और इस रोल के लिए नवाजुद्दीन से बेहतर कौन हो सकता है?
हम कई फिल्मों में उनके एक्शन अवतार और ग्रे साइड को देख चुके है। नवाज ने भी इस फिल्म को करने की इच्छा जताई है लेकिन अभी उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।
फिल्म साल 2019 में होगी रिलीज़
साल 2019 के अंत फिल्म कृष 4 को रिलीज किया जा सकता है।Hrithik Roshan ने कहा कि फिल्म की कहानी पर तेजी से काम चल रहा है। लेकिन फिलहाल कृष 4 से पहले ऋतिक दो और फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App










