बॉलीवुड के खिलाडी कुमार अक्षय कुमार इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। एक्टर अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में इस साल की मॅप्सट मोस्ट अवेटेड फिल्म रक्षाबंधन में राखी के मौके पर रिलीज़ होने वाली हैं। ऐसे में फिल्म की प्रमोशन में अक्षय जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। और फिल्म को हिट कराने के लिए जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म के रिलीज़ से पहले फिल्म को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। जहां कई लोग फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं तो वही कुछ लोग फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं। वही इसी बिच अक्षय कुमार का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह प्लेन में बैठकर अपनी ऑनस्क्रीन बहनों के साथ खेल खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार प्लेन से यात्रा करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान वह चिड़िया उड़, तोता उड़ खेल रहे हैं। अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वैसे बचपन में आपने भी ये खेल जरूर खेला होगा।
वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है- जो मजा बहनों के साथ बचपन के खेल खेलने में है, उसका कोई मुकाबला नहीं है। वही अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा यहीं। और वीडियो पर उनके फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। और अपनी बचपन के दिनों को याद करते हुए इमोशनल वाली इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

वही सम्राट पृथ्वीराज के बाद अक्षय कुमार की ये इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी हैं।

ऐसे में रक्षा बंधन के लिए इस बार अग्निपरीक्षा है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले भूमि और अक्षय की जोड़ी टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी नजर आ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



