बॉलीवुड में अपनी शानदार कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले गोंविंदा बेशक आज फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ा दूर हो गए हैं लेकिन आज भी वह लोगों के दिलों में बसते हैं। गोंविंदा उन कलाकारों में से हैं जिसने 90 के दशक में अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में खूब राज किया है।

आज हम आपको बताने वालें हैं गोविंदा और रानी मुखर्जी की उस लव लाइफ की कहानी के बारे में जो आज पूरी नहीं हो पाई। उस दौर में छपी कई मैग्जीन औैर अखबारों की खबरों के मुताबिक रानी और गोविंदा एक दूसरे के बहुत करीब थे। गोविंदा और रानी के रिश्ते के कारण गोविंदा की पत्नी अपने बच्चों के साथ घर तक छोड़कर चली गई थी। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी गलियों में कई सितारों के अफेयर के किस्से मशहूर हुए।
इस मामले में कुछ खुशकिस्मत निकले जिन्होंने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। लेकिन कई सितारे प्यार के मामले में बदकिस्मत भी साबित हुए जिनकी प्रेम कहानी ने मंजिल पर पहुंचने से पहले बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
अभिनेता गोविंदा और रानी मुखर्जी की प्रेम कहानी बॉलीवुड की बेहद दिलचस्प प्रेम कहानियों में से एक है। लेकिन अफसोस इनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई। खबरों की माने तो गोविंदा और रानी मुंबई के एक पॉश ऐरिया में साथ रहते थे। कहा तो यह भी जाता है कि गोविंदा ने रानी को मर्सडीज गाड़ी भी गिफ्ट में दी थी।

रानी के लिए बड़ी मुश्किल यह भी हो गई थी कि गोविंदा दो बच्चों के पिता थे। यह सारी चीजें देखते हुए रानी इस रिश्ते से पीछे हाटने लग गई और उन्होंने यह रिश्ता खत्म करने का सोच लिया था। जैसे ही रानी ने यह गोविंदा से अलग होने का फैसला किया तो गोविंदा अपनी पहली पत्नी सुनीता के पास वापस लौट आए।
देखते ही देखते रानी और गोविंदा की प्रेम कहानी का धीरे-धीरे अंत हो गया। औैर वह दोनों चाहते हुए भी एक साथ जिंदगी नहीं बिता पाए।


Download Android App
Download iOS App









