KRK के जान को खतरा…! बेटे फैजल ने ट्वीट कर देवेंद्र फणनवीस और अभिषेक बच्चन से मांगी मदद

Summary :

ऐसा हम नहीं बल्कि उनके बेटे ने ट्वीट कर ये आशंका जताई है। फैजल ने ट्वीट कर दावा किया है कि कुछ लोग मेरे पिता को जान से मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही फैजल ने अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंद्र फणनवीस ने मदद की गुहार भी लगाई है।

कमाल रशीद खान इन
दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। हाल ही में एक ट्वीट के चलते एक्टर को हिरासत
में भी लिया गया था। अब इनसबके बीच केआरके के बेटे फैजल ने एक ट्वीट कर सनसनी मचा
दी है। हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके के जान को खतरा है। ऐसा हम नहीं बल्कि
उनके बेटे ने ट्वीट कर ये आशंका जताई है। फैजल ने ट्वीट कर दावा किया है कि कुछ
लोग मेरे पिता को जान से मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही फैजल ने अभिषेक
बच्चन
, रितेश देशमुख और देवेंद्र
फणनवीस ने मदद की गुहार भी लगाई है।

Kamaal R Khan gets bail in molestation case, to remain in jail for  controversial tweets | Entertainment News – India TV

बता दें कि ये
ट्वीट केआरके के ट्वीटर हैंडल से किया गया। ट्वीट करते हुए फैजल ने लिखा कि मैं
केआरके का बेटा फैजल कमाल हूं। कुछ लोग मुंबई में उनके पिता को जान से मारने के
लिए टॉर्चर कर रहे हैं। मैं 23 साल का हूं और लंदन में रह रहा हूं। मुझे नहीं पता
कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन
, अभिनेता रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस से मेरे पिता की जान बचाने के लिए
अनुरोध करता हूं।

KRK | Kamal R Khan will be released from jail by noon, he was arrested in  connection with controversial tweets… | Kamal R Khan granted bail, released  from jail by afternoon

फैजल ने आगे
सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए कहा कि मैं और मेरी बहन भी उनके बिना मर
जाएंगे
, क्योंकि उनकी जिंदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है। हम नहीं
चाहते कि मेरे पिता सुशांत सिंह राजपूत की तरह मर जाएं। मैं देश की जनता से अनुरोध
करता हूं कि मेरे पिता की सलामती के लिए मेरा सपोर्ट करें।

Kamaal R Khan arrested again, this time for sexual assault

आपको बता दें कि केआरके
को एक नहीं बल्कि दो मामलों के लिए हिरासत में लिया गया था। खबरों के मुताबिक
वर्सोवा पुलिस थाने में कमाल आर खान के खिलाफ एक अभिनेत्री ने फिल्म में लीड रोल
दिलवाने के लिए फेवर मांगने का इल्जाम लगाया था। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट से
पुलिस ने कमाल आर खान को हिरासत में लिया गया था। अदालत ने सुनवाई के बाद केआरके
को 14 की हिरासत में भेज दिया गया था।

वहीं, इसके अलावा
केआरके को दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान से संबंधित एक ट्वीट के लिए भी हिरासत
में लिया गया था। फिलहाल केआरके को दोनों ही मामलों में जमानत मिल गई है।

Desk Team