बॉलीवुड एक्शन हीरो टाइगर
श्रॉफ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के
बाद एक बार फिर करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस
फिल्म के डायरेक्शन की कमान शशांक खेतान के हाथ में रहने वाली हैं। यह फिल्म एक
एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। फिल्म में टाइगर के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका
मंदाना नजर आने वाली है जिसकी खबरें पहले ही सामने आई थी। वहीं अब फिल्म के नाम और
शूटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
टाइगर और रश्मिका की फिल्म का मिला नाम
खबरों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का नाम स्क्रू ढ़ीला रखा गया
है। इस फिल्म का नाम टाइगर के किरदार को देखते हुए रखा गया है। इस फिल्म में
अभिनेता एक अलग किस्म के किरदार में नजर आने वाले है। इससे पहले कभी टाइगर ऐसे
किसी रोल में नजर नहीं आए है। इसलिए फिल्म का नाम का थोड़ा हटकर रखा गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
जानकारी के मुताबिक टाइगर और रश्मिका स्टारर स्क्रू ढ़ीला अगले साल के मिडिल
तक रिलीज हो सकती है। टाइगर और रश्मिका दोनों इस फिल्म में पहली बार स्क्रीन स्पेस
शेयर करते दिखने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश में की जाएंगी। वही
फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल यूरोप में जल्द ही शुरु होने वाली है। फिल्म दोनों लीड
एक्टर्स फिल्म के पहले शेड्यूल का हिस्सा बनने वाले है।
नेगेटिव रोल की तलाश जारी
धर्मा प्रोडक्शन की इस बिग बजट मूवी के लीड एक्टर्स तो कास्ट कर लिए गए हैं।
वहीं फिल्म के लिए नेगेटिव रोल की तलाश अभी जारी है। फिल्म में दमदार एक्शन के साथ
एक मजबत कहानी भी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। हालांकि अभी बाकि स्टार कास्ट
को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म इस साल सितबंर तक
फ्लोर पर आ जाएगी।
वर्क फ्रंट की बात करें
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में फिल्म गणपत की शूटिंग शुरु की है जिसमें वह
एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं। कृति और टाइगर की जोड़ी को फैंस पहले
भी हीरोपंति में देख चुके हैं। वहीं रश्मिका मंदाना के पास कई सारी फिल्में
पाइपलाइन में है। फिल्म मिशन मंजनू से एक्ट्रेस अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही
है इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एनीमल
और गुडबॉय जैसी फिल्मों भी रश्मिका लीड रोल में दिखेंगी।


Download Android App
Download iOS App








