रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण के साथ देखकर जलते हैं टाइगर श्रॉफ, एक्टर ने खुद किया इस बात का खुलासा

Summary :

बॉलीवुड के नए एक्शन हीरो के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले टाइगर श्रॉफ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। टाइगर श्रॉफ फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण में बतौर मेहमान शिरकत करने वाले है जहां एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ें कई खुलासे करते दिखने वाले हैं।

बॉलीवुड के नए एक्शन हीरो के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले टाइगर श्रॉफ सोशल
मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी फिटनेस वीडियो और
वर्क आउट वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिन्हें फैंस काफी पसंद करते है और एक्टर की
खूब तारीफ भी करते हैं। जल्द ही टाइगर श्रॉफ फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद
करण में बतौर मेहमान शिरकत करने वाले है जहां एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ें कई
खुलासे करते दिखने वाले हैं।

Tiger Shroff said, 'Student of the year -2', 'Baaghi-3' pressures on me | टाइगर  श्रॉफ को क्यों हुआ स्ट्रेस! बोले- 'इन दिनों प्रेशर में हूं'

दरअसल, करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण 7‘ के 9वें एपिसोड में टाइगर श्रॉफ और
अभिनेत्री कृति सेनन मेहमान बनकर आने वाले हैं। 
टाइगर और कृति के एपिसोड का प्रोमो वीडियो भी जारी हो चुका है जो काफी
मजेदार है। प्रोमो वीडियो से ही जाहिर हो चुका है कि इस बार का एपिसोड काफी
धमाकेदार होने वाला है। ये एपिसोड बुधवार को रात 12 बजे डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर
प्रसारित होगा।

बता दें कि करण जौहर अपने शो में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर सवाल
पूछते हैं। वह अपने इस बार के मेहमानों से भी सवाल पूछते नजर आए। प्रोमो में इसकी
झलक देखने को मिली है।  प्रोमो में करण
जौहर इस बार के गेस्ट टाइगर श्रॉफ से पूछते नजर आए हैं कि उन्हें एक्टर रणवीर सिंह
की किस बात से ईर्ष्या है
? इस पर टाइगर ने तुरंत दीपिका पादुकोण का नाम
लिया। इस पर करण जौहर हंस पड़े तो टाइगर ने कहा कि वो बहुत टैलेंटिड हैं। बहुत
प्रिटी हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन के पावर कपल हैं, जो फैंस के मोस्ट फेवरेट हैं। दोनों ने अपनी
लाजवाब केमिस्ट्री से लोगों का हमेशा ध्यान खींचा है। कपल ने काफी समय तक एक-दूसरे
को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। दीपिका और रणवीर की तस्वीरों और
वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं आम इंसानों से लेकर सेलेब्स
तक इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

Koffee With Karan' Episode 9 Teaser: Kriti Sanon Reveals She Auditioned for  SOTY 1

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही शशांक खेतान के निर्देशन
में बन रही फिल्म
‘स्क्रू ढीला‘ में नजर आएंगे। यह फिल्म
2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा टाइगर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म
‘गणपत‘ में दिखाई देंगे,जो 23 दिसंबर को
सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में टाइगर के साथ कृति सेनन लीड रोल में
दिखने वाली हैं।

Desk Team