बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्मों में अपने शानदार एक्शन और डांस के लिए जाने जाते हैं। वह कई फिल्मों में अपने एक्शन का धमाकेदार डोज दर्शकों को दे चुके हैं। वही टाइगर श्रॉफ जल्द फिल्म हीरोपंती 2 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में टाइगर श्रॉफ फिल्म हीरोपंती 2 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। और फिल्म की प्रमोशन के दौरान टाइगर ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया हैं। तो क्या कहा हैं टाइगर ने जानते हैं इस रिपोर्ट में।

करियर को लेकर टाइगर ने कही बड़ी बात
दरसअल इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर को लेकर एक बड़ी बात कही है। जहां उन्होंने कहा कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहते हैं। वह एक सुपरहीरो को भूमिका अदा करना चाहते हैं। टाइगर श्रॉफ ने यह भी बताया है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन भी दिया था, लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो सके। और अब ऐसे में टाइगर श्रॉफ के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।
.jpg)
टाइगर ने दिया बड़ा बयान
वही टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर ढेर सारी बातें कीं। जहां हॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर टाइगर श्रॉफ ने कहा, ‘वेस्टर्न में यंग एक्शन हीरो के मामले में एक शून्य है। मेरे उम्र का कोई एक्शन हीरो है ही नहीं, और शायद मैं जिस तरह की चीजें करता हूं। हम देखते थे कि शायद 90 के दशक में किसी के पास ऐसी स्किल्स नहीं थी।

स्पाइडर मैन की तरह बनना चाहते हैं टाइगर
वही अभिनेता ने आगे बताया की, ‘स्पाइडर-मैन से पहले किसी को ऐसे स्किल्स करते नहीं देखा है। लेकिन मेरा मकसद उस जगह पर पहुंचना और वेस्टर्न में अपनी किस्मत आजमाना है। मुझे एक दो बार ऑफर किया गया है। मैंने दो बार ऑडिशन दिया है और ऑडिशन में असफल रहा हूं, लेकिन मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। देखते हैं आगे क्या होता है’।

शुक्रवार को रिलीज़ होगी फिल्म

बात करें फिल्म हीरोपंती 2 की तो इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। और ये फिल्म कल बड़े परदे पर रिलीज़ होने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



