TMC संसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने दुर्गा पूजा सांग पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

दुर्गा पूजा आयोजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमे TMC की सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां दुर्गा पूजा के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है।

देशभर में दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारियां अभी से शुरू हो गयी है और पश्चिम बंगाल में ये पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इसी आयोजन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमे TMC की सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां दुर्गा पूजा के गाने पर डांस करती दिखाई दे रही है। 
एक्ट्रेस से संसद बनी नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती आये दिन सुर्ख़ियों में रहती है और दोनों पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीतकर लोकसभा में आयी है।

 
नुसरत जहां बंगाल की बशीर हाट सीट से चुनकर आयी है वहीं मिमी चक्रवर्ती जादवपुर सीट से जीतकर लोकसभा पहुंची है। ये वायरल वीडियो एक सरिया बनान इ वाली कंपनी द्वारा जारी किया गया है। 
 नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती की लोकप्रियता का आलम है कि बीते 16 सितंबर को अपलोड किये गए इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीँ फेसबुक पर इस वीडियो को करीब 2 मिलियन व्यूज मिल चुके है। 
नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती, दोनों ही बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्रियां है और इस वीडियो में इन दोनों के साथ एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी नजर आ रही है। सरिया कंपनी ने ये वीडियो अपने एक फेस्टिव कैंपेन के तहत जारी किया है। 

टॉलीवूड के मशहूर गीतकार इन्द्रदीप दास गुप्ता ने इस गाने को सुरों से सजाया है और इस गाने के बोल है ‘आशे मां दुर्गा शे। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो मिमी चक्रवर्ती अभी फिल्मों से दूर है पर नुसरत जहां ने हाल ही में  ‘असुर’ टाइटल की फिल्म साइन की है। 

Ujjwal Jain