शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा और पिता पंकज कपूर के साथ कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 39वां जन्मदिन

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहिद के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फैमिली से लेकर फैंस,फिल्म जगत के सितारें उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर आज अपना 39 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शाहिद के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी फैमिली से लेकर फैंस,फिल्म जगत के सितारें उन्हें ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि शाहिद बर्थडे पर फैमिली वालों के साथ मुंबई में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में अपना बर्थडे मना रहे हैं।
क्योंकि इन दिनों शाहिद अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए हुए हैं। पति शाहिद का बर्थडे मनाने के लिए मीरा राजपूत भी चंडीगढ़ पहुंची। 

वहीं शाहिद ने अपने 39 वें बर्थडे का पहला केक अपनी पत्नी मीरा और पिता पंकज कपूर के साथ काटा है। अब इस बर्थडे सेलिब्रेशन  का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पत्नी मीरा ने इस खास पोस्ट के साथ शाहिद को जन्मदिन की बधाई दी है। 
ईशान खट्टर ने भी शाहिद को जन्मदिन विश करते हुए भाईजान के नाम से पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि शाहिद कपूर अपने छोटे भाई ईशान के बहुत ज्यादा करीब है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। वहीं ईशान शाहिद के नक्शे कदमों पर चल बॉलीवुड में हाथ आजमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

View this post on Instagram

OG ❤️ Mere #bademiya ? Happy budddayyyy bhaijaaaaaaan

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on

वहीं शाहिद कपूर की बात करें तो वह फिल्म कबीर सिंह की तगड़ी सक्सेस के बाद एक तेलुगु रीमेक जर्सी की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
ये स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद के साथ टीवी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर उनके  साथ लीड रोल में नजर आएंगी। 

Desk Team