आज शहनाज़ गिल बिग बॉस के घर से हो सकती है बेहद, देखिये रश्मि और सिद्धार्थ का शॉकिंग रिएक्शन

Summary :

हिट टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 फिनाले से दो हफ्ते दूर है और जैसे – जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, घर के अंदर कन्टेस्टेंटों के बीच टेंशन काफी बढ़ने लगी है। बीते वीकेंड का वॉर एपिसोड में घर से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ पर नए प्रोमों वीडियो से फैंस हैरान है।

हिट टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 फिनाले से दो हफ्ते दूर है और जैसे – जैसे शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, घर के अंदर कन्टेस्टेंटों के बीच टेंशन काफी बढ़ने लगी है। बीते वीकेंड का वॉर एपिसोड में घर से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ पर नए प्रोमों वीडियो से फैंस हैरान है। 
जी हां, हाल ही में शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमों वीडियो जारी किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है, आज यानी सोमवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में सलमान खान उस हाउसमेट के नाम की घोषणा करेंगे जिसे शो छोड़ना होगा।
आज एक सदस्य का बिग बॉस का सफर खत्म होने जा रहा है और प्रोमों वीडियो के अनुसार सलमान खान, शहनाज़ गिल को शो छोड़ने के लिए कहने वाले है। वीडियो में, सलमान खान अचानक उस प्रतियोगी के नाम की घोषणा करते हुए देख सकते हैं, जिसे इस हफ्ते बीबी 13 के घर से निकाला गया है। 
 
वीडियो में सलमान खान को ये कहते सुना जा सकता है, ‘ शहनाज़ तुम्हारा बिग बॉस का सफर आज खत्म होता है। ‘ इस घोषणा से घर के अन्य सदस्य हैरान रह जाते है। बाद में जब शहनाज़ घर छोड़ने वाली होती है तो रश्मि देसाई उन्हें कास कर गली लगाती है और रोने लग जाती है।  
शहनाज़ के बेस्टी सिद्धार्थ शुक्ला भी इस खबर से शॉक रह जाते है और उन्हें कुछ समझ नहीं आता कि क्या हो रहा है। शहनाज़ के घर से बेघर होने की खबर पर सिद्धार्थ काफी इमोशनल दिखाई देते है। इसके बाद दरवाजा खुलता है और शहनाज़ को बाहर एक कदम उठाते हुए देखा जाता है।
देखिये प्रोमो वीडियो :

अब बिग बॉस का ये प्रोमों वीडियो सिर्फ एक मजाक भर है या फिर सचमुच शहनाज़ आज बिग बॉस के घर से बाहर होने वाली है , ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा। अगर शहनाज़ फिनाले के इतने नजदीक आकर घर से बाहर होती है तो ये उनके और उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका होगा। 

 

Ujjwal Jain