हिंदी सिनेमा को लेकर ‘Tom Cruise’ का बड़ा बयान, कहा- ‘यहां फिल्में बनाना… ’

Summary :

भारत की संस्कृति और सिनेमा को लेकर Tom Cruise का बयान

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) ने अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन पर भारतीय सिनेमा के प्रति प्रेम प्रकट किया। उन्होंने भारत की संस्कृति और बॉलीवुड फिल्मों की तारीफ की और हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की। क्रूज ने भारत में बिताए समय को याद करते हुए ताजमहल और मुंबई की यात्रा का जिक्र किया।

हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ शनिवार को भारत में रिलीज हो चुकी है। फिल्म प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा से प्यार है और उनकी हिंदी फिल्म बनाने की इच्छा भी है। ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ के प्रमोशन में जुटे अभिनेता टॉम क्रूज ने भारतीय संस्कृति, सिनेमा और निवासियों के प्रति अपने खूबसूरत यादों, अनुभव और लगाव को साझा किया।

Tom Cruise

मेरी यादों में बस गया है

उन्होंने बताया, “मुझे भारत से बहुत प्यार है। भारत एक अद्भुत देश है, यहां के लोग और संस्कृति शानदार हैं। मेरा भारत का अनुभव मेरी यादों में बस गया है। जब मैं वहां पहुंचा, ताजमहल देखने गया और मुंबई में भी समय बिताया, मुझे हर पल बहुत अच्छी तरह याद है।” अभिनेता ने आगे कहा, “मैं भारत में जाकर वहां पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। वहां की फिल्मों की खासियत भी खासा पसंद आती है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब किसी सीन में कोई अचानक गाना शुरू कर देता है।”

Tom Cruise की बेटी Suri Cruise इस फिल्म से कर रही हॉलीवुड में डेब्यू

मैं बॉलीवुड शैली की फिल्म बनाऊं

टॉम ने बताया कि वह भारत फिर से जाने के लिए उत्साहित हैं। वहां पर उनके कई दोस्त बन चुके हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया, “मेरी इच्छा है कि मैं बॉलीवुड शैली की फिल्म बनाऊं। मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। मुझे भारतीय सिनेमा के कलाकार, गायक, डांस सब पसंद हैं।” मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ भारत में तय समय से छह दिन पहले रिलीज हुई है। पहले फिल्म 23 मई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है।

Tom Cruise

मिशन इम्पॉसिबल

पैरामाउंट पिक्चर्स और स्काईडांस ने टॉम क्रूज प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल : द फाइनल रेकनिंग’ प्रस्तुत की है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। एक्शन फिल्म में टॉम क्रूज के साथ हन्नाह वाडिंग हैम, कैटी ओ’ ब्रायन, जेनेट मैकटीर, लुसी तुलुगरजुक और ट्रैमेल टिलमैन शामिल हैं। टॉम क्रूज अपने किरदार एथन हंट के रूप में वापस लौटे हैं। फिल्म में उनके साथ जाने-पहचाने चेहरे हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट भी अहम भूमिकाओं में हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.