बॉलीवुड दनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रियों में एक है और साल दर साल इसका बिज़नेस बढ़ता ही जा रहा है। बॉलीवुड में हर साल कई सारी फ़िल्में रिलीज़ होती है, और इनमे से कई फ़िल्में करोड़ों का बिज़नेस करती है। इस कमाई से अभिनेताओं को भी खूब फायदा होता है और वो भी मोटी रकम फीस के तौर पर लेते है। आज हम आपको बॉलीवुड के 15 सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं के बारे में बता रहे है।
15] अर्जुन कपूर

बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने इश्कजादे 2012 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, और उन्होंने दस से अधिक फिल्मों में काम किया है।
फीस : 5 करोड़ रुपये से 7 करोड़ रुपये।
14] जॉन अब्राहम

मॉडल से अभिनेता बने जॉन अब्राहम 46 साल की उम्र में भी दमदार अभिनय के साथ बॉलीवुड में टिके हुए है। जॉन ने फिल्म ‘जिस्म’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, और फिल्मफेयर ने उन्हें “सर्वश्रेष्ठ डेब्यू’ के लिए फिल्मफेयर अवार्ड” में नामित किया गया था।
फीस : 5 करोड़ रुपये से 7 करोड़ रुपये।
13] अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं क्योंकि वह दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। हालांकि ये अपने पिता की तरह इंडस्ट्री में खुद को स्थापित नहीं कर पाए पर प्रयास जारी है।
फीस : 9 करोड़
12] सैफ अली खान

मंसूर अली खान पटौदीऔर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ अली खान लम्बे समय से बॉलीवुड में है और कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुके है।
फीस : 7 करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये
11] वरुण धवन

निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन ने करण जौहर द्वारा निर्मित स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वरुण अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दे चुके है और कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे है।
फीस : 10 करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये।
10] शाहिद कपूर

नीलिमा अज़ीम और पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह के बाद अपनी फीस में अच्छी खासी बढ़ौतरी की है और अब ये फिल्म जर्सी की शूटिंग में व्यस्त है।
फीस : 15 करोड़ रुपये से 18 करोड़ रुपये
9] रणवीर सिंह

साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात के साथ करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह को अब आने वाले समय का सुपरस्टार कहा जाने लगा है। पद्मावत , बाजीराव मस्तानी , सिम्बा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त है।
फीस : 20 करोड़ रुपये
8] अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के साइलेंट किलर कहे जाते है और वह बीते 28 साल से इंडस्ट्री में हैं। उन्होंने 1991 में फूल और कांटे से डेब्यू किया था और वो अब तक करीब 100 बॉलीवुड फ़िल्में कर चुके है। जल्द ही अजय फिल्म तानाजी में नजर आने वाले है।
फीस: 20 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये
7] रणबीर कपूर

साल 2007 में फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले रणबीर कपूर कई हिट फ़िल्में दे चुके है और उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म संजू बॉक्स ऑफिस अपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
फीस: 10 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये
6] अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बीते 50 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में है। इनका करियर किसी महागाथा से कम नहीं है। फिल्मों के साथ साथ ये टीवी विज्ञापन और कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट करते है।
फीस : 20 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये
5] ऋतिक रोशन

बतौर बाल कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉक बस्टर फ़िल्में दी है और उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म वॉर साला 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी है।
फीस : रु .40 करोड़
4] सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को किसी परिचय की जरुरत नहीं है। इन्होने अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म दबंग – 3 के साथ लगातार 15 फ़िल्में देने का रिकॉर्ड बनाया है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है।
फीस : रु .30 करोड़ से रु 60करोड़
3] आमिर खान

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाते है और बॉक्स ऑफिस पर नए नए रिकॉर्ड बनाने के लिए जाने जाते है। आमिर अपनी फिल्मों के लिए फीस नहीं लेते बल्कि प्रॉफिट में शेयर लेते है।
फीस : रु.0 करोड़ से रु 80करोड़
2] शाहरुख खान

शाहरुख़ खान कुछ समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर है और इस ब्रेक में वो अपने परिवार के साथ समय बिता रहे है। अगर स्क्रिप्ट अच्छी है तो शाहरुख खान प्रोड्यूसर्स से एक पैसा भी चार्ज नहीं करते हैं। ये भी फिल्म की कमाई में प्रॉफिट शेयरिंग में अपनी फीस हासिल करते है।
फीस: रु .40 करोड़ से रु .70 करोड़
1] अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार है और साल में सबसे ज्यादा फ़िल्में भी उनकी ही रिलीज़ होती है। अक्षय एक अभिनेता होने के साथ साथ अपनी फिल्मों को प्रोडूस भी करते है। फिल्मों की प्रॉफिट शेयरिंग में कभी कभी 90 फ़ीसदी तक कमाई अक्षय के नाम ही होती है।
फीस : रु .30 करोड़ से रु 120 करोड़ (पैड मैन कलेक्शन)


Download Android App
Download iOS App



