मजेदार कॉमेडी के ट्रिपल तडके के साथ रिलीज़ हुआ फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर

Summary :

इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर आज लांच हो गया है और इस ट्रेलर ने आते ही सुर्खियाँ बटोरनी शुरू कर दी है।

इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म टोटल धमाल का ट्रेलर आज लांच हो गया है और इस ट्रेलर ने आते ही सुर्खियाँ बटोरनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में अजय देवगन , अनिल कपूर रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी , संजय मिश्रा और माधुरी दीक्षित जैसे नामी कलाकार मुख्य भूमिका में है।

टोटल धमाल का ट्रेलर

ये फिल्म धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसमे संजय दत्त की जगह अजय देवगन को चुना गया है। फिल्म टोटल धमाल के ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है की इस बार कॉमेडी का मजा तीन गुना होने वाला है। इस फिल्म में कोबरा, वनमानुष से लेकर बब्बर शेर तक नजर आने वाले है।

टोटल धमाल का ट्रेलर

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी चर्चा थी और माना जा रहा था की इस फिल्म में दर्शकों को कई अनोखी चीजें देखने को मिलेंगी और इन्ही में से एक है हॉलीवुड सेंसेशन के नाम से मशहूर एनिमल ‘एक्ट्रेस’ क्रिस्टल।

टोटल धमाल का ट्रेलर

आपको बात दें किस्टल एक मंकी है जो हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हैंगओवर 2’, ‘जॉर्ज ऑफ द जंगल’ और ‘नाइट एट द म्यूजियम’ में नजर आ चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस फिल्म में क्रिस्टल का रोल कितना अहम् होता है।

टोटल धमाल का ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये मालूम पड़ रहा है की इस बार भी फिल्म में मामला पैसों का है जिसके पीछे फिल्म की पूरी स्टार कास्ट भागती नजर आने वाली है और इस बार पैसों की रकम 50 करोड़ है।

टोटल धमाल का ट्रेलर

इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित गुजराती कपल के तौर पर नजर आ रहे हैं और फिल्म के ट्रेलर को देखकर इतना तो तय है की ये कॉमेडी फिल्म सुपरहिट होगी। जानकारी के लिए बता दें ‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।

देखिये फिल्म का ट्रेलर: 

विकी कौशल की फिल्म फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Desk Team