श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का लुक एक समय में कम हाईट,ज्यादा वजन,सांवला रंग और दांतों में ब्रेसेस हुआ करते थे। लेकिन आज की बात करें तो 18 साल में खुशी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत दिखती हैं। उनकी गिनती ग्लैमरस और मशहूर स्टार किड्स में होती है।
उन्होंने अपना ये ट्रांसफॉर्मेशन बीते 4 साल में किया है। खुशी अक्सर अपने दोस्तो के साथ पार्टीज और इवेंट्स में दिखाई देती हैं। बता दें कि खुशी मॉडल बनना चाहती हैं और मॉडलिंग में कोई खास मुकाम हासिल करने के बाद ही वह बॉलीवुड में डेब्यु के बारे में सोचेंगी। हालांकि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। खुशी अपने पापा की लाडली हैं।
मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं खुशी
खशी कपूर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। खुशी का जन्म 5 नवंबर 2000 को हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद खुशी मॉडलिंग की टे्रनिंग के लिए अब्रार्ड भी जाएंगी।
एक इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी ने भी बताया कि उनकी छोटी बेटी खुशी भी कुछ समय बाद फिल्मों में आएंगी लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद और श्रीदेवी को खुशी के फिल्मों में आने में कोई परेशानी भी नहीं थी। बता दें कि जाह्नवी भी खुशी का ध्यान एक मां की तरह रखती हैं।
आपको बता दें कि बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी अक्सर ही अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कुछ वक्त पहले ही खुशी की बड़ी बहन जान्हवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
खबरें हैं कि खुशी भी बहुत जल्द हिंदी सिनेमा में अभिनय करती हुईं नज़र आ सकती हैं। खुशी कपूर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। उन्हें अक्सर जिम के बाहर भी स्पॉट किया जाता है।
4 साल में खुशी ने खुद को किया ट्रांसफॉर्म…
1#
2#
3#
4#
5#


Download Android App
Download iOS App














