गर्मियों का मौसम आते ही लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है बालों की।
खासकर जब बाल मीडियम लेंथ के हों तो उन्हें स्टाइल करना और भी चैलेंजिंग हो जाता है।
चेहरे और गर्दन पर चिपकते बाल न केवल असहज महसूस कराते हैं, बल्कि लुक भी बिगाड़ सकते हैं।
ऐसे में आपको जरूरत है कुछ ऐसे स्मार्ट और ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स की, जिन्हें आप जल्दी से बना सकें और जो आपको कूल के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखाएं
अगर आप गर्मियों में जल्दी में हैं और चेहरे पर बाल नहीं चाहतीं, तो आलिया भट्ट का हाई बन या लो बन ट्राय करें।
यह स्टाइल न केवल आपके चेहरे को साफ और फ्रेश लुक देगा बल्कि आप पूरे दिन कंफर्टेबल महसूस करेंगी।
अगर आपको किसी पारिवारिक फंक्शन या शादी में हैवी साड़ी पहननी है, तो जान्हवी कपूर के क्लासिक वेवी पोनीटेल या हल्के कर्ल्स में बंधे बालों से इंस्पिरेशन लें।
यह स्टाइल आपके ट्रैडिशनल आउटफिट को और भी ग्रेसफुल बना देगा, और बाल भी कंट्रोल में रहेंगे।
गर्मियों में हेवी स्टाइलिंग से बचें और बालों को प्राकृतिक रूप में ही रखें। हल्का सा सीरम लगाकर बालों को खुला छोड़ें या मिनी ब्रेड बना लें। ये स्टाइल ट्रेंडी भी हैं और बालों को झड़ने से भी बचाते हैं।
तो इस गर्मी, अपने मीडियम लेंथ बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए इन सेलेब्स के हेयरस्टाइल्स को फॉलो करें और हर मौके पर ग्लैमरस नजर आएं!


Download Android App
Download iOS App













