Trendy Silk Saree Designs: आजकल शादियों का सीजन शुरू हो गया है ऐसे में बहुत सी लड़कियां और महिलाएं अपनी दोस्त या परिवाल वालों की शादी में जाने के लिए साड़ी की तलाश में रहती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Silk Saree के कुछ यूनिक डिजाइंस जिसे आप वेडिंग फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
Trendy Silk Saree Designs: परफेक्ट है सिल्क साड़ी के ये यूनिक डिजाइंस
1. Embroidered Silk Saree

आजकल Silk Saree पर एंब्रॉयडरी वाले डिजाइंस काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये एम्ब्रॉयडरी सिल्क के धागों से की जाती है जिससे साड़ी का लुक बेहद ही रॉयल बन जाता है। इस तरह की साड़ियां पहन कर आप हर पार्टी में अपने लुक को फ्लांट कर सकती हैं।
2. Simple Silk Saree

आजकल इस तरह की साड़ियां लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। इसकी वजह है इस तरह के सिल्क साड़ी की सिंपलीसिटी। इस तरह की साड़ियां बेहद सिंपल होती हैं पर ये आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
3. Heavy Work Silk Saree

अगर आपको हैवी लुक अपनाना है तो आप इस तरह की सिल्क साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां आपके लुक में ग्रेस और रॉयल टच ऐड करने का काम करेंगी। इस तरह की साड़ी के साथ आप लाइट मेकअप कर के अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
4. Kanjivaram Silk Saree

एवरग्रीन सीजन में चलने वाली इन कांजीवरम सिल्क साड़ी का चलन काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, क्योंकि इनकी खूबसूरती और इनका लुक किसी भी महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। भारतीय पोशाक के लिए इससे खूबसूरत ऑप्शन कोई ओर हो ही नहीं सकता है।
5. Gajji Silk Saree

शादी फंक्शन का जिक्र हो और लाल रंग की साड़ी की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। गज्जी सिल्क की रेड बनारसी साड़ी पर गोल्डन जरी बॉर्डर और बूटी वर्क इसे परफेक्ट फेस्टिव लुक देती है। इस साड़ी को आप ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी के साथ पेयर करें और क्लासी ब्राइडल वाइब पाएं।
Also Read: Trendy Velvet Sarees: विंटर वेडिंग में पहनें ऐसी एक्ट्रेस जैसी वेलवेट साड़ियां, लुक दिखेगा परफेक्ट


Download Android App
Download iOS App




