फेमस यूटूबेर निश्चल मल्हान, जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में सब ‘ट्रिगर्ड इंसान’ (Triggered Insaan) के नाम से जानते हैं, उन्होंने एक ऐसा काम कर दिखाया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। असम में आई भीषण बाढ़ से बेघर और परेशान लोगों की मदद के लिए निश्चल ने लगातार 50 घंटे की एक लाइवस्ट्रीम की। इस दौरान वो एक पल के लिए भी नहीं सोए और अपने फैंस के साथ मिलकर 70 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर लिया।
50 घंटे की मैराथन लाइवस्ट्रीम और फैंस का मिला जबरदस्त प्यार

असम में इस समय बाढ़ की वजह से हालात काफी खराब हैं और लाखों लोग इससे एफेक्ट हुए हैं। ऐसे में निश्चल मल्हान ने घर पर खाली बैठने के बजाय एक नई शुरुआत की। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 50 घंटे की नॉन-स्टॉप लाइवस्ट्रीम शुरू की। इस लाइवस्ट्रीम के दौरान एक वक्त ऐसा आया जब 1.3 लाख से ज्यादा लोग एक साथ उन्हें लाइव देख रहे थे। निश्चल की इस मेहनत को देखकर उनके फैंस भी पीछे नहीं हटे और Super Chat के जरिए देखते ही देखते 54 लाख रुपये से ज्यादा का डोनेशन इकट्ठा हो गया।
पूरे मल्हान परिवार ने खोला दिल, फुक्रा इंसान ने दिए 5 लाख रुपये

इस नेक काम में सिर्फ निश्चल अकेले नहीं थे, बल्कि उनके पूरे परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फैंस के 54 लाख रुपये के अलावा बाकी की रकम मल्हान परिवार ने खुद अपनी जेब से दी। निश्चल ने खुद 10 लाख रुपये का योगदान दिया, वहीं उनके छोटे भाई और ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम अभिषेक मल्हान (Fukra Insaan) ने 5 लाख रुपये डोनेट किए। इसके अलावा उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने 1 लाख रुपये और भाभी रुचिका गौरब ने 50,000 रुपये देकर इस फंड को पूरे 70 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। निश्चल ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की और सभी का शुक्रिया अदा किया।
कैरीमिनाटी ने थपथपाई पीठ, इंटरनेट पर हो रही निश्चल की जय-जयकार

जैसे ही निश्चल की इस 50 घंटे की मैराथन लाइवस्ट्रीम की खबर सोशल मीडिया पर फैली, बॉलीवुड से लेकर डिजिटल क्रिएटर्स तक सब उनकी तारीफ करने लगे। भारत के नंबर-1 यूट्यूबर कैरीमिनाटी (अजय नागर) ने निश्चल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “अमेजिंग भाई, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।” सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि जहां इंटरनेट पर अक्सर निगेटिविटी देखने को मिलती है, वहीं निश्चल और उनके परिवार ने यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किसी की जिंदगी बदलने के लिए कैसे किया जा सकता है।
Read More: Lock Upp 2 Winner: Shreya kalra ने शो जीतकर फराह खान की पार्टी में किया जमकर नागिन..



Download Android App
Download iOS App




