इमरान हाशमी की साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ आज भी अपनी कहानी, शानदार म्यूज़िक और इमोशनल अंदाज के लिए याद की जाती है। अब लगभग दो दशक बाद मेकर्स इसके सीक्वल ‘आवारापन 2’ के साथ लौट रहे हैं। ऐसे में फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्शन, इमोशन और रोमांस का जबरदस्त कॉम्बीनेशन देखने को मिलता है। लेकिन इसी के साथ एक कमी भी ट्रेलर में देखने को मिलती है और वो क्या है इसके बारे में हम आपको आगे बताएंगे।
Awarapan 2 Trailer Release: ट्रेलर में दिखी प्यार और बदले की कहानी
अगर ट्रेलर की बात करें तो ये करीब डेढ़ मिनट का है, जिसमें इमरान हाशमी एक बार फिर सीरियस और दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की झलक से साफ होता है कि कहानी प्यार, बदले और स्ट्रगल के इर्द-गिर्द घूमेगी। इमरान और दिशा पाटनी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी कई लोगों को अट्रेक्ट करता दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में इमरान के कई हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं। उनका एक दमदार डायलॉग, “मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है,” फिल्म के सस्पेंस और इंटेंस माहौल को और मजबूत बनाता है।
लेकिन इसी बीच ट्रेलर में बहुत जल्दी-जल्दी कट की गई क्लिप्स की वजह से कोई भी चीज़ ढंगा से फैंस को समझ में नहीं आ पा रहा है। कई लोगों का ये कहना है कि अगर मेकर्स इस ट्रेलर को बना रहे थे, तो उन्हें ये चीज़ देख लेनी चाहिए थी कि ट्रेलर में कुछ समझ भी आ रहा है या नहीं। क्योंकि बेहद छोटी क्लिप्स का कॉम्बीनेशन होने की वजह से ये ट्रेलर कम और इंस्टाग्राम रील्स ज्यादा लग रहा है।

इसके अलावा कई लोगों ने दिशा पटानी की रोमेंटिक एक्टिंग पर भी सवाल खड़े किए हैं, क्योंकि फैंस को ऐसा लग रहा है कि दिशा रोमांस के अच्छे से पर्दे पर दिखाने में नाकामयाब रही है। ऐसा दिशा के साथ पहले भी हो चुका है जब उनकी फिल्म ‘वेल्कम टू द जंगल’ आई थी। उसमें भी ‘ऊंचा लंबा कद’ गानें में अक्षय कुमार के साथ उनकी केमिस्ट्री तो अच्छी दिख रही थी, लेकिन उनके एक्सप्रेशन से ये नहीं लगा रहा था कि वो रोमांटिक सीन कर रही हैं।
शबाना आजमी के किरदार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

हालांकि अगर ट्रेलर पर वापस आए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत शबाना आजमी का निगेटिव रोल है। उनके किरदार की झलक से ये सिग्नल मिलता है कि फिल्म में उनका इमरान हाशमी के साथ उनकी गहरी दुश्मनी देखने को मिलेगी। इसके अलावा ट्रेलर में ड्रग्स से जुड़ा एंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और रोमांचक बनाता है। हालांकि ट्रेलर में पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह जरूर साफ हो जाता है कि फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल और रोमांटिक ट्रैक भी अहम भूमिका निभाएंगे।
मेकर्स ने बंद किया कमेंट सेक्शन
View this post on Instagram
फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है, लेकिन वहीं दिलचस्प बात तो यह है कि मेकर्स ने पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद रखा है।
कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’?

‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि ये 2007 में आई पॉपुलर फिल्म ‘आवारापन’ की कहानी को आगे बढ़ाएगी।
Read More: Kangana Ranaut ने क्रिटीक्स को दिया करारा जवाब, जानें एक्ट्रेस ने क्यों कहा- ‘मुझे संघी बनना है’



Download Android App
Download iOS App




