पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक हाल ही में कोरोना से उबरी हैं और अपने काम पर लौटी है। कोरोना से ठीक होने के दौरान रुबीना ने थोड़ा वेट गेन किया हैं, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लेकिन अब रुबीना ने उनकी बॉडी शेमिंग करने वालों का करारा जवाब दिया है।

रुबीना अपनी बात को स्ट्रॉन्ग तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा था। उनका बढ़ा हुआ वजह फैंस को पसंद नहीं आ रहा है जिसकी वजह से वह पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जा रही हैं। वहीं अब रुबीना ने ट्रोल्स को सोशल मीडिया पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। रुबीना ने एक नोट शेयर कर अपनी बात सबके सामने रखी है।
रुबीना दिलैक ने ट्विटर पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखकर शेयर किया है। इस नोट में वह लिखती हैं, ‘मेरे प्यारे शुभचिंतकों, मैं बीते काफी वक्त से ये देख रही हूं कि मेरा बढ़ा हुआ वजन आपको परेशान कर रहा है। आप लोग लगातार मुझे नफरत भरे मैसेज और मेल भेज रहे हैं। अगर मैं पीआर नहीं रखती हूं, तो क्या आपको मेरी काबलियत नहीं दिखाई देती।आप मुझे मेरे फैन न रहने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि मैं मोटी हो गई हूं, अच्छे कपड़े नहीं पहनती और बड़े प्रोजेक्ट्स पाने के लिए मेहनत नहीं कर रही हूं।’

रुबीना दिलैक का ये नोट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस नोट से साफ जाहिर हो रहा है कि वह ट्रोल्स की इन हरकतों से काफी नाराज हैं। वहीं रुबीना के इस नोट पर फैंस के लगातार कमेंट्स सामने आ रहे हैं। वहीं कमेंट कर फैंस उनके साथ हमेशा ऐसे ही खड़े होने की बात कह रहे हैं। रुबीना के फैंस लिखते हैं कि आप जैसीं हैं हम आपको वैसे ही प्यार करते हैं। ऐसे तमाम कमेंट्स रुबीना की पोस्ट पर आ रहे हैं।

रुबीना दिलैक हाल ही में कोरोना से उबरी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी कि इस दौरान उनका वजन 7 किलो बढ़ गया है। बढ़े हुए वजन के कारण रुबीना खुद को काफी अनकम्फर्टेबल महसूस कर रही हैं। वहीं उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत कम हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



