Tum Se Tum Tak Spoiler 10 Feb: टीवी सीरियल तुम से तुम तक की कहानी अब पहले से ज्यादा अजीब होती जा रही है. क्योंकि अनु से अलग होने के बाद भी आर्य का दिल वहीं अटका हुआ है. आर्य को जब पता चलता है कि आज अनु और डॉक्टर मोहित का रोका है तो वो खुद अपनी आंखों से अनु को किसी और का होता देख चांदनी चौक पहुंच जाता है. आर्य को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा होता कि अनु सच में किसी और के साथ शादी कर रही है. लेकिन फिर भी वो अपने सामने सारी रस्में होता देखता है और फिर वहां से जाने लगता है.
Tum Se Tum Tak New Episode: आर्य के दिल का दर्द कोई नही समझेगा

लेकिन इतने में डॉक्टर मोहित घर से बाहर आते हैं और सभी को मिठाई देने की बात कहते हैं. ये बात सुनते ही अनु जैसे ही शॉल ओढे उस शख्स के पास मिठाई देने पहुंचती है तो वो समझ जाती है कि ये आर्य सर ही हैं. वो उनके पीछए भागने लगती है और फिर दोनों की नजरें एक दूसरे से मिलती हैं. लेकिन आर्य इस दर्द के साथ चला जाता है कि अब अनु किसी और की हो रही है.
Tum Se Tum Tak Maha Twist: डॉक्टर मोहित के साथ डेट पर गई अनु

इतने में अनु और डॉक्टर मोहित आइसक्रीम डेट पर जाएंगे. ऐसे में अनु को अपने और आर्य सर की वो आइसक्रीम डेट याद आती है जब वो बारिश में भीग रहे होते हैं और वो पुरानी यादों में खोना शुरू कर देती है. वहीं आर्य अपनी अनु को किसी और के साथ देखकर दुखी रहने लगेगा. लेकिन अब आएगा कहानी में तगड़ा ट्विस्ट क्योंकि अनु की मम्मी पुष्पा को मोहित के बर्ताव पर शक होने वाला है.
Tum Se Tum Tak Spoiler 10 Feb: मोहित की सच्चाई आएगी सामने

अनु की मम्मी को ये पता चलेगा कि मोहित और उनकी मम्मी चालाक हैं और झूठ बोल रही हैं. मोहित ने मरीजों की दवाइयों और रिपोर्ट के साथ हेराफेरी की है. वहीं आर्य को भी मोहित की सच्चाई पता चलेगी और वो गुस्से में आग बबुला हो जाता है. वो ठान लेता है कि वो अब अनु की शादी इस शख्स से नहीं होने देंगे.
एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा गया है कि आर्य खुद दूल्हा बन अनु के साथ मंडप पर बैठ जाएंगे ताकी डॉक्टर मोहित की वजह से अनु की जिंदगी बर्बाद न हो. लेकिन दूसरी थ्योरी ये है कि जब मोहित का सच गोपाल को पता चलेगा तो वो खुद ये शादी तोड़कर बेटी का हाथ आर्य को दे देंगे. लेकिन असल में क्या होने वाला है ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट


Download Android App
Download iOS App




