जब टीवी एक्ट्रेस ने काम करने से किया माना तो शख्स ने दी गालियां,अब छवि पांडेय ने शेयर की वॉट्सऐप चैट

Summary :

टीवी सीरियल ‘एक बंदू इश्क’ की अभिनेत्री छवि पांडे ने हाल ही में अपने से जुड़ी एक सनसनी खेज घटना का राज खोला है। इतना ही नहीं उन्होंने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

टीवी सीरियल ‘एक बंदू इश्क’ की अभिनेत्री छवि पांडे ने हाल ही में अपने से जुड़ी एक सनसनी खेज घटना का राज खोला है। इतना ही नहीं उन्होंने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दरअसल ये स्क्रीनशॉट शेयर करने के पीछे की वजह है कि इसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह उन्हें एक शख्स गालियां दे रहा है। 
छवि पांडे नें इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि कुछ देर पहले मेरे साथ एक घटना घटी। शुरुआत में मैं समझ नहीं पा रही थी कि मुझे ये आपके साथ शेयर करनी चाहिए या नहीं।
इंडस्ट्री की लड़कियों को जागरुक और सावधान करने के लिए मैं शेयर कर रही हूं। मुझे एक शख्स ने एक प्रोडक्ट को इंडॉर्स करने के लिए वॉट्सऐप पर मैसेज किया था। हालांकि, मुझे आभास हो रहा था कि कुछ गड़बड़ है।
शख्स ने किया अपशब्दों का प्रयोग 
छवि ने आगे बताया कि जैसे ही मैंने विनम्रता के साथ मना किया तो उस शख्स ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दी। उसन मेरे से न जाने क्या-क्या गलत बातें कही। ये सब देखकर मेरे होश उड़ गए। उस शख्स ने इसके बाद अपने सारे मैसेज डिलीट कर दी थी। 
इतना ही नहीं छवि ने तो इंडस्ट्री में आ रहे नए लोगों को सावधान करते हुए मैसेज दिया कि ऐसे लोगों से बच कर रहें। ये लोग सिर्फ आपका यूस कर आपसे काम निकलवाना चाहते हैं। आपको कोई भी काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। नहीं का मतलब नहीं ।

View this post on Instagram

Hey everyone , few hours ago an incident happened with me , firstly was not sure if I should share it or not but later I realised I must share as it would aware all the new comers in the industry (specially girls), so this pervert Approached me on WhatsApp asking to endorse his product , for some reason I felt things were a little fishy and hence I decided not to take it further and politely refused him. What happened next was shocking, he started abusing me hurdling bad words and what not.. immediately then he started deleting his part of the messages. Such jerks are nothing but trash who just want to trap actors especially new comers and lure them. Here’s an appeal from my side, all girls be aware of such jerks and don’t fall into their trap. Nobody can force us to do things their way, high time we understand that ‘NO’ means ‘NO’

A post shared by Chhavi pandey (@chhavvipandey) on

इन सीरियल में काम किया
सबसे पहले छवि पांडे ने स्टार प्लस के सीरियल ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ से पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने इस सीरियल में स्मिता बंसल का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने ये है तेरी आशिकी, सिलसिला प्यार का जैसे सीरियल में काम किया। 
बता दें कि टीवी सीरियल के अलावा छवि ने बिदेसिया नाम की एक भोजपुरी फिल्म में भी काम किया। लॉकडाउन से पहले की बात करें तो अभीनेत्री जी टीवी के शो बंधन में काम कर रही हैं।

Desk Team