टीवी इंडस्ट्री में साल 2018 शादियों का साल रहा और इस साल के ही कई टीवी सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध रही है। बीते साल जहाँ कपिल शर्मा , पारुल चौहान , रुबीना दिलाइक , अद्दिती गुप्ता जैसी सेलिब्रिटीज ने शादी की है और इस लिस्ट में अब नया नाम जुड़ गया है वो है एकरूप बेदी का !
जी हाँ टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस एकरूप बेदी जिन्होंने बानी – इश्क़ दा कलमा और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में काम किया है उन्होंने बीते 17 दिसंबर को हरमीत जॉली के साथ शादी कर ली है।
अब एकरूप ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। आपको बता दें एकरूप आखिरी बार ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कलीरे में दिखाई दी थी।
शादी की तस्वीरों में एकरूप बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और जिसमे उन्होंने लाल रंग का पारम्परिक सलवार सूट पहना है और साथ में शादी का चूड़ा भी उनपर खूब फब रहा है।
टीवी शो के दौरान तो एकरूप कई बार दुल्हन के किरदार में नजर आ चुकी है और इसलिए उन्होंने शादी की तस्वीरों में कैप्शन दिया है ”; जब में असलियत में दुल्हन बनी हूँ !” इन तस्वीरों में उनके मुस्कुराते चेहरे से ख़ुशी साफ़ दिखाई दे रही है।
कोई लौट के आया है की अभिनेत्री ने इन तस्वीरों के साथ शादी के रिसेप्शन की तस्वीरो को भी शेयर किया है जिसमे वो बेहद खूबसूरत मेहरून रंग के गाउन में नजर आ रही है। इनके साथ इनके पति ब्लैक सूट में नजर आ रहे है।
तरफ से एकरूप बेदी को उनकी शादीशुदा जिंदगी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और जिस तरह उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सफल सफर तय किया है उसी तरफ उनकी आगे की जिंदगी भी सफल और खुशमय रहे।


Download Android App
Download iOS App









