बनिहाल (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का कहर जारी है आपको बता दे कि जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के चलते यातायात प्रभावित हो गया और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सैकड़ों वाहन फंसे रहे। कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों के साथ जोड़ने वाला 270 किलोमीटर लंबा राजमार्ग हर मौसम में इस्तेमाल होने वाली एकमात्र सड़क है।
राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह सेन ने बताया, “कश्मीर घाटी के प्रवेश द्वार- जवाहर सुरंग के आस-पास ताजा बर्फबारी होने के बाद आज दोपहर राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया।”
PM मोदी बोले – इतिहास में पहली बार सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं
उन्होंने बताया कि शैतानी नाला एवं वेरिनाग जिग के बीच फिसलन की स्थितियों के चलते राजमार्ग से कश्मीर जा रहे वाहनों को बनिहाल एवं रामबन में रोक दिया गया।
अधिकारी ने बताया, “मैदानी क्षेत्रों में बारिश एवं ऊपरी इलाकों में बर्फबारी सुबह 11 बजे से जारी है और यातायात को निलंबित करने का फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया।”
अधिकारियों ने बताया कि मौसम सुधरने पर बर्फ हटाने का काम शुरू होगा और यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
फिलहाल राजमार्ग पर ट्रैफिक केवल एक तरफ से आ-जा रहा है और इसी एक तरफ के मार्ग को कभी जम्मू के लिए तो कभी श्रीनगर के लिए खोला जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



