भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने टीवी शो पर महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उनकी हर जगह आलोचना हो रही है। इसी लिस्ट में अब भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिहं का भी नाम जुड़ चुका है उन्होंने चुक्रवार को एक टीवी शो पर इंटरव्यू देते हुए पांड्या और केएल राहुल की बहुत ही आलोचना करते हुए कहा कि उन दोनों ने सारे ही क्रिकेटरों की साख पर दांव लगा दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांड्या और राहुल ने कॉफी विथ करण शो का हिस्सा हुए थे और उस शो के दौरान पांड्या ने महिलाओं के ऊपर कई टिप्पणियां की हैं जिसके बाद उनकी बहुत ही ज्यादा आलोचना हो रही है। पांड्या की इस हरकत के बाद अब तो टीम संस्कृति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।
इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए बोला कि उन्होंने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की है जो कि सच में गलत है। कोहली के इस बयान के बाद कुछ घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट प्रशासकों की कमिटी ने पांड्या और राहुल को निलंबित कर दिया।
पांड्या और राहुल की हरभजन ने की कड़ी आलोचना
हरभजन सिंह ने एक चैनल पर इंटरव्यू देते हुए कहा, हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहे थे। अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर………।
बता दें कि इस शो में हार्दिक पांड्या ने दावा करते हुए कहा है कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं और इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह इस मामले में अपने परिवारों वालों से भी बहुत अच्छे से बात करते हैं। तो वहीं राहुल जब इस पर पूछा गया तो उन्होंने ज्यादा खुलकर बात नहीं की और थोड़े वह संयमित भी दिखार्ई दिए।
जब करण जौहर ने अपने शो में पूछा कि क्या उन्होंने ऐसा अपने साथियों के कमरे में किया तो पांड्या और राहुल ने जवाब में हां बोला। हरभजन ने कहा, पांड्या कब से टीम में है जो वह टीम संस्कृति को लेकर इस तरह से बात कर रहे हैं। हरभजन सिंह से जब इन दोनों के निलंबन पर सवाल किया तो तब उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए था। बीसीसीआई ने सही काम किया और यह आगे बढऩे का तरीका भी है। ऐसी उम्मीद थी और मुझे इस पर हैरानी नहीं हुई।
इन दोनों के साथ अब बस में साथ नहीं बैठूंगा
बता दें कि हरभजन सिंह ने इन दोनों को लेकर कहा कि जिस बस में पांड्या और राहुल होंगे उस बस में मैं नहीं बैठूंगा। हरभजन सिंह ने आगे कहा, अगर टीम बस में मुझे मेरी बेटी या पत्नी को लेकर जाना हो और दोनों भी उसमें मौजूद हों तो मैं उसमें ट्रेवल नहीं करूंगा। आप महिलाओं को सिर्फ एक ही ऐंगल से देखते हैं, यह ठीक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App










