5 टीवी सेलिब्रिटीज जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन माता पिता के साथ ही लड़ाया है इश्क

Summary :

आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जिन्होंने ऑनस्क्रीन पेरेंट्स के साथ ही रिलेशनशिप किया है। इन सितारों ने किया माँ बाप को डेट।

कहता है प्यार अँधा होता है , ये जात-पात नहीं देखता और ना ये उम्र देखता है। आपने कई ऐसी जोड़ियां देखी होंगी जिनमे उम्र में बहुत ज्यादा अन्तर होता है। बॉलीवुड और टीवी जगत में भी कई ऐसी स्टार सेलिब्रिटीज जोड़ियां है जिनकी उम्र में बहुत अंतर है पर जनाब ये प्यार ही है जो रिश्ते को बांधे रखता है। इन दिनों भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड जोड़ी खूब सुर्ख़ियों में है और इनकी उम्र में कितना अंतर है किसी से छुपा नहीं है।

सेलिब्रिटीज

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे है जिन्होंने ऑनस्क्रीन पेरेंट्स के साथ ही रिलेशनशिप किया है। अब टीवी जोड़ियों का प्यार में पड़ना तो समझ आता है पर ऑनस्क्रीन माँ बाप से ऑफस्क्रीन डेटिंग कुछ अटपटा सा लगता है। आईये जानते है इन सेलिब्रिटीज के बारे में

1.हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमार

सेलिब्रिटीज

अगर अफवाहों की माने तो सीरियल मायावी मलंग की ऑन स्क्रीन मां-बेटे की जोड़ी काफी समय से डेट कर रही है। ये शो के सेट पर साथ आते है और शूटिंग के बाद भी साथ ही जाते है। ज्यादातर समय ये एक साथ ही बिताते है। दोनों ने कभ इस रिश्ते को नहीं कबूला और अपर्णा का कहना है की वो दोनों अच्छे दोस्त है और हर्षद ने इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं की है

2.अंकित गेरा और मोनिका सिंह

सेलिब्रिटीज

अभिनेता अंकित गेरा जो कि प्रतिज्ञा और सपने सुहाने लड़कपन के जैसे टीवी शोज़ से मशहूर हुए है वो भी लम्बे समय से एक्ट्रेस मोनिका सिंह को डेट कर रहे है। आपको बता दें मोनिका ने शो मन की आवाज़, प्रतिज्ञा में अंकित गेरा की ऑन-स्क्रीन माँ की भूमिका निभाई थी।

3.राम कपूर और ईवा ग्रोवर

सेलिब्रिटीज

हम सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने पॉपुलर शो ‘बड़े अच्छे लगते है में में अभिनेता राम कपूर की ऑन-स्क्रीन सौतेली माँ का किरदार निभाया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय उनके अफेयर की चर्चा पूरी इंडस्ट्री में थी।

4.सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल

सेलिब्रिटीज

एक समय पर सिद्धार्थ शुक्ला और स्मिता बंसल को लेकर खूब दोनों एक दुसरे को डेट कर रहे है। आपको बता दें स्मिता बंसल ने बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्ला ऑन-स्क्रीन सास की भूमिका निभाई थी।

5.आलोक नाथ और नीना गुप्ता

सेलिब्रिटीज

आलोक नाथ की रोमांटिक इमेज में कल्पना करना कठिन है, लेकिन एक समय था जब वह एक ढलते हुए जवान थे और अभिनेत्री नीना गुप्ता और उनके बीच अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे। दिलचस्प बात यह है कि नीना गुप्ता ने दूरदर्शन के एक शो बुनियाद में अलोक नाथ की ऑन-स्क्रीन बहू का किरदार भी निभाया था।

रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ ने की बंपर ओपनिंग,आने वाले दिनों में कमा सकती है इतने करोड़

Desk Team