TV सीरियल Jhanak में जल्द ही आएगा 20 साल का लीप, जानें कौन होगी नई StarCast

Summary :

हिबा नवाब के जाने के बाद ‘झनक’ में नए चेहरे

टीवी शो ‘झनक’ में 20 साल का लीप आने वाला है, जिससे पूरी स्टारकास्ट बदल जाएगी। हिबा नवाब, चांदनी शर्मा और कृशाल आहूजा ने शो को अलविदा कह दिया है। नई स्टारकास्ट में रिया शर्मा, अरिजीत तनेजा और ट्विंकल अरोड़ा शामिल होंगे। इस बदलाव ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर शो ‘झनक’ एक नए मोड़ पर आ चुका है। इस शो ने अपनी दमदार कहानी और शानदार स्टारकास्ट के चलते शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। टीआरपी चार्ट्स में कई बार नंबर वन पोजिशन हासिल कर चुका यह शो अब 20 साल का लीप लेने जा रहा है। इस बदलाव के साथ शो की पूरी स्टारकास्ट भी बदलने वाली है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

Serial Jhanak

हिबा नवाब ने कहा अलविदा

अब तक शो में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे कलाकार हिबा नवाब, चांदनी शर्मा और कृशाल आहूजा ने शो को अलविदा कह दिया है। लीप की वजह से अब कहानी एक नए दौर में प्रवेश करने वाली है, जहां नई पीढ़ी की कहानी दिखाई जाएगी। इसी बीच आइए जानते हैं कौन होगी नई स्टारकास्ट का हिस्सा।

Serial Jhanak

नई स्टारकास्ट का खुलासा

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, शो में अब तीन नए चेहरों की एंट्री होने जा रही है। रिया शर्मा को नई लीड एक्ट्रेस के तौर पर चुना गया है, जबकि अरिजीत तनेजा लीड हीरो की भूमिका निभाएंगे। वहीं ट्विंकल अरोड़ा सेकंड फीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी। इन तीनों कलाकारों के नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने लायक हैं।

Serial Jhanak

अरिजीत तनेजा का टीवी करियर

अरिजीत तनेजा टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। वह ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन 5’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘नथ-जेवर या जंजीर’ जैसे शोज में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। साथ ही, वह रियलिटी शोज जैसे ‘स्प्लिट्सविला 6’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में भी नजर आ चुके हैं। अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और दमदार एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

Serial JhanakDon 3 से बाहर हुईं Kiara Advani, अब Ranveer Singh संग नजर आएंगी बॉलीवुड की ये हसीना

रिया शर्मा और ट्विंकल अरोड़ा

रिया शर्मा को हाल ही में सीरियल ‘ध्रुव तारा’ में देखा गया था, जहां उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया। इसके अलावा, वह ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘पिंजरा खूबसूरती का’ और ‘महाराज की जय हो’ जैसे शोज का हिस्सा रही हैं। ट्विंकल अरोड़ा को सीरियल ‘उड़ारियां’ से भी पॉपुलैरिटी मिली थी। साथ ही, उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अच्छा नाम कमाया है। ‘झनक’ जैसे बड़े शो का हिस्सा बनना उनके करियर को एक नया आयाम देगा।

Serial Jhanak

फैंस कर रहे इंतजार

‘झनक’ की कहानी में आने वाला यह बड़ा बदलाव दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटिंग होने वाला है। जहां एक ओर पुरानी स्टारकास्ट को अलविदा कहने का दुख है, वहीं नई टीम से जुड़ी उम्मीदें भी कम नहीं हैं। देखना दिलचस्प होगा कि लीप के बाद शो अपनी पॉपुलैरिटी को किस तरह बनाए रखता है।

Yashika Jandwani