TRP Report Week 10: ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ ने मारी 1st Position पर जबरदस्त एंट्री, ‘Anupama’ को लगा झटका, ‘Naagin 7’ का बुरा हाल!

TV TRP Week 10 2026

TV TRP Week 10 2026: टीवी की दुनिया में इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट (Week 10, 2026) ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। दर्शकों का दिल जीतते हुए ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ इस बार सीधे नंबर 1 पर पहुंच गया है। इस शो को 2.0 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसे बाकी सभी शोज से आगे ले गई।

TV TRP Week 10 2026: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बना नंबर 1, ‘अनुपमा’ खिसकी दूसरे नंबर पर

TV TRP Week 10 2026
TV TRP Week 10 2026 ( Source : Social Media) 

वहीं, लंबे समय से टीआरपी की रानी बनी ‘अनुपमा’ इस बार दूसरे नंबर पर खिसक गई है। शो को 1.9 रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की थोड़ी घटती दिलचस्पी को दिखाती है। हालांकि, रुपाली गांगुली का ये शो अब भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है।इस बदलाव से साफ है कि पुराने आइकॉनिक शो की वापसी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और कंटेंट में बदलाव ही टीआरपी गेम बदल रहा है।

Taarak Mehta TRP jump: ‘तारक मेहता’ ने मारी जबरदस्त छलांग, ‘तुम से तुम तक’ ने बनाई पकड़

Taarak Mehta TRP jump
Taarak Mehta TRP jump ( Source : Social Media) 

इस हफ्ते सबसे बड़ा सरप्राइज रहा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, जिसने लंबी छलांग लगाते हुए सीधे चौथे नंबर पर जगह बना ली। पिछले हफ्ते ये शो नौवें स्थान पर था, लेकिन अब 1.8 रेटिंग के साथ टॉप 5 में एंट्री कर चुका है। वहीं, ‘तुम से तुम तक’ ने भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और तीसरे नंबर पर कायम है। इस शो को भी 1.8 रेटिंग मिली है, जिससे साफ है कि इसकी कहानी दर्शकों को लगातार बांधे हुए है।

इसके अलावा ‘वसुधा’ ने भी शानदार परफॉरमेंस दिखाते हुए पांचवें स्थान पर जगह बनाई है। गांव की एक साधारण लड़की की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और यही इसकी सफलता का कारण बन रही है।

Naagin 7 Flop: ‘नागिन 7’ का गिरा ग्राफ, बॉटम में पहुंचा शो

Naagin 7 Flop
Naagin 7 Flop ( Source : Social Media) 

जहां कुछ शोज ऊपर जा रहे हैं, वहीं कुछ का बुरा हाल भी देखने को मिल रहा है। एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर पहुंच गया है। शो को सिर्फ 1.4 रेटिंग मिली है, जो इसके गिरते क्रेज को दिखाती है।

इतना ही नहीं, ‘उड़ने की आशा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे पॉपुलर शोज भी इस बार टॉप 5 से बाहर नजर आए। जहां ‘उड़ने की आशा’  चौथे से आठवें नंबर पर गिर गया, वहीं ‘ये रिश्ता…’ सातवें पोजीशन पर ही अटका रहा। नई एंट्री ‘जगाधरी’ ने भी लिस्ट में जगह बनाई, लेकिन फिलहाल ये भी बॉटम में ही नजर आ रहा है।

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट ने साफ कर दिया है कि दर्शकों का मूड तेजी से बदल रहा है। जहां एक तरफ पुरानी यादों से जुड़ा शो नंबर 1 बन गया, वहीं बड़े-बड़े नाम वाले शोज नीचे खिसकते दिख रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगले हफ्ते कौन सा शो मारेगा बाजी और कौन होगा बाहर!

Read More: क्या ‘Dhurandhar 2’ बनी अक्षय कुमार के लिए 1 ‘मनहूस साया’? डर के कारण टली ‘भूत बंगला’ की रिलीज..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।