प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय से कहा ट्विंकल जी मुझपर काफी गुस्सा निकालती है, फिर ट्विंकल ने दिया ये रिप्लाई

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी के इस कमेंट पर ट्विंकल खन्ना ने भी तुरंत अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और अपने खास अंदाज में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी तारीफ भी कर दी।

सोमवार को एक जिज्ञासा से भरा ट्वीट करने के बाद अक्षय कुमार ने आखिरकार बता ही दिया की उनका ट्वीट दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके इंटरव्यू के बारे में था।अक्षय कुमार ने साफ़ किया की ये बेहद स्पष्ट और गैर राजनीतिक इंटरव्यू था।

प्रधानमंत्री मोदी इंटरव्यू

प्रधानमंत्री मोदी इंटरव्यू

इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से जुड़े कई पहलू सामने आए। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से उनके गुस्से, नींद, रिटायरमेंट और परिवार से जुड़े कई सवाल किए। पीएम मोदी ने भी उनके हर सवाल का बड़ी ही शालीनता से जवाब दिया। बीच में चुटकुलों का दौर भी चला।

इस इंटरव्यू में ऐसा मोड़ आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना का जिक्र किया। सोशल मीडिया को लेकर मोदी ने ट्विंकल खन्ना पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है इसकी जानकारी मिलती है।

पीएम मोदी ने आगे कहा मैं आपका भी और ट्विंकल खन्ना जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं तो मैं समझता हूं कि इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी। इस तरह से में आपक काम आया हूँ !

प्रधानमंत्री मोदी इंटरव्यू

प्रधानमंत्री मोदी के इस कमेंट पर अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी तुरंत ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और अपने खास अंदाज में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी तारीफ भी कर दी।

प्रधानमंत्री मोदी इंटरव्यू

twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट में लिखा की ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी की इस टिप्पणी को सकारात्मक रूप से देखती हूँ सिर्फ इसलिए नहीं की वो मेरे बारे में जानते है बल्कि वो मेरा काम पढ़ते भी है। आपको बता दें ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर अपने तेज तर्रार ट्वीट्स के लिए जानी जाती है।

twinkle khanna

अक्सर वो प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी की सरकार की आलोचना करती है। अपने ब्लोग्स और ट्वीट्स के माध्यम से वो सररकार की खूब खामियां गिनाती है। उनका मानना है की सरकार ने अच्छे काम भी किये है पर जो कमियां है वो उन मुद्दों पर स्पष्ट राय रखती है।

अक्षय कुमार ने लिया पीएम मोदी का खास इंटरव्यू, कपड़ो से लेकर रिटायरमेंट तक हुए सवाल-जवाब

Desk Team