बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गैरराजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की और उस बातचीत में पीएम मोदी ने अपनी जिंदगी के कई राज के बारे में बताया। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी बताया कि वह अपनी मां और परिवार के साथ आखिर किस वजह से नहीं रहते हैं।
इस बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को अपनी जिंदगी के उन अनसुने पहलुओं के बारे में बताया जो लोग नहीं जानते हैं। जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि वह अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रहते हैं तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मैं जब बहुत छोटा था, तभी मैंने अपना घर छोड़ दिया था।
इसलिए पीएम मोदी के साथ नहीं रहती हैं उनकी मां
पीएम मोदी और अक्षय कुमार के बीच में यह बातचीत पीएम के आवास में हुई जिसमें अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या आपको अपनी मां और परिवार के साथ रहने को मन करता है? इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी की बहुत छोटी उम्र में ही घर छोड़ दिया था, क्योंकि वो जिंदगी बहुत अलग थी। हालांकि परिवार के साथ मन करता है और कभी मां को मैं यहां पर अपने पास बुला भी लेता हूं। लेकिन मां मुझे कहती हैं कि मेरे पीछे अपना समय क्यों खराब करते हो, वो कहती हैं कि मैं यहां क्या करूंगी, इसलिए वह वापसी घर चली जाती हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी बताया कि जब भी मां मेरे पास यहां पर आती हैं तो वह अपनी मां को समय नहीं दे पाते हैं।
इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं बहुत छोटी उम्र से ही अपने पैरों पर खड़ा हूं। बचपन में ही मैंने घर छोड़ यिा था जिसकी वजह से मेरे अंदर ऐसा कोई भी जुड़ाव नहीं है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने बाद में मां को मेरे साथ रहने के लिए कहा, मगर वह अपने गांव में समय बिताना चाहती है। इसके अलावा, मुझे मां के साथ बिताने केलिए पर्याप्त समय नहीं मिला। अगर मैं प्रधानमंत्री बनकर घर से निकला होता, तो मेरा मन रहता की पूरा परिवार मेरे साथ ही रहे। लेकिन मैंने बहुत कम उम्र में घर छोड़ दिया था इसी वजह से मेरा लगाव, मोहमाया सब मेरी ट्रेनिंग के कारण छूट गया।
इस वजह से मां को पैसे नहीं देते हैं पीएम मोदी
जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा आखिर क्यों उनकी मां उनके साथ नहीं रहती तो इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी मां कहती हैं कि मैं तुम्हारे घर पर रहकर क्या करुंगी। मैं तुमसे क्या बातें करूंगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं रात को देर से घर वापस आता हूं तो मेरी मां वह देखकर बहुत अपसेट हो जाती हैं।
जब अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह अपनी मां को पैसे भेजते हैं तो उन्होंने कहा, नहीं, उल्टा मेरी मां ही मुझे पैसे देती हैं। जब भी मैं अपनी मां से मिलता हूं, वह मुझे सवा रुपए देती है। मेरी सैलरी से परिवार को कुछ नहीं जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे मेरी मां से प्यार नहीं है। लेकिन मेरी मां मुझसे कोई अपेक्षा नहीं रखती है। मेरा परिवार किसी तरह का सरकारी खर्च नहीं लेता है।


Download Android App
Download iOS App








