एमएस धोनी ने डेविड वार्नर को लाइटनिंग स्पीड से किया स्टंपिंग आउट, वीडियो वायरल

Summary :

बीते मंगलवार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में आईपीएल 2019 का 41वां मैच खेला गया।

बीते मंगलवार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में आईपीएल 2019 का 41वां मैच खेला गया। इस मैच के दौरान ऐसा नजारा देखा गया जिसे देखकर फैन्स और कमेंटेटर भी चौंका गए।

चेन्नई और हैदराबाद के बीच मैच के दौरान धोनी ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर स्टंपिंग से आउट किया जिसे देखकर सब हैरान रह गए क्योंकि इस स्टंपिंग में धोनी की फुर्ती इतनी थी कि डेविड वॉर्नर भी बच नहीं पाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में चेन्नई की तरफ से गेंदबाज हरभजन सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय स्ट्राइक पर हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे।

इस फुर्ती से स्टंप आउट किया धोनी ने वॉर्नर को

इस ओवर की तीसरी गेंद पर हरभजन सिंह ने डेविड वॉर्नर को स्तंभ कर दिया और गेंद टर्न होकर विकेटकीपर धोनी के हाथों में चली गई और तभी धोनी ने तेजी से डेविड वॉर्नर को स्टंपिंग से आउट कर दिया।

वॉर्नर क्रीज से बहुत कम इंच के फासले पर खड़े थे लेकिन धोनी ने इतनी तेजी दिखाई की गिल्लियां उन्होंने सेकेंड से भी कम समय में गिरा दीं। जैसे ही वॉर्नर के स्टंप गिरे तभी मैदान में अपंयार ने थर्ड अपंयार की तरफ इशारा कर दिया लेकिन वॉर्नर बिना इंतजार किए पवेलियन लौट गए थे।

 

हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 53 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से यह मैच जीताया। इस जीत के बाद चेन्नई का प्लेऑफ जाने का लगभग अब तय है।

इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। चेन्नई को मैच जीतने के लिए 176 रनों का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नर्ई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 में अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच के जीत के साथ ही चेन्नई अंक तालिका में 16 अंकों में पहले स्थान पर आ गई है। इतना ही नहीं चेन्नई का प्लेऑफ में जाना भी पक्का हो गया है। इस मैच की हार के बाद हैदराबाद 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं।

इस खिलाड़ी ने T20 में जड़ दिया 25 गेंदों में शतक,एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी किया कारनामा

Desk Team