हिंदु धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन धन की प्राप्ति और उससे जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस साल बैसाख महीने में अक्षय तृतीया 7 मई 2019 को मनाई जाएगी। इसके साथ ही आप इस दिन कुछ सरल से उपायों की मदद से धन संबंधित सभी परेशानियों का खत्मा करने में सफल हो सकते हैं। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शास्त्रों के हिसाब से काफी लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर किन उपायों को करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन करें ये उपाए…
1.मां लक्ष्मी की मूर्ति पर अक्षय तृतीया के दिन सुहाग का सामान अर्पण करें इससे माता लक्ष्मी खुश होती हैं साथ ही आपको सुहाग की लंबी आयु का वरदान भी मिलता है।
2.अक्षय तृतीया के दिन घर के मंदिर में ही मां लक्ष्मी के पास 11 गोमती चक्र रखें इससे आपके घर में पैसों की कभी कमी नहीं होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
3.इस खास दिन पर मां लक्ष्मी जी के चांदी के चरण पादुका मंदिर में लाकर रखें इससे हमेशा धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
4.अक्षय तृतीया के खास दिन पर मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करना सबसे अच्छा सिद्घ होता है इसके लिए दक्षिणावर्ती शंख में पानी भरकर भगवान विष्णु जी का अभिषेक करें इसके साथ ही दूध,दही भी अर्पण करें।
5.बता दें कि अक्षय तृतीया का दिन दान करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन दान करने से कष्टों का निवारण होता है इसलिए गरीबों को दान करना न भूलें।
6.इस खास दिन पर मां लक्ष्मी को चावलों की खीर बनाकर उनका भोग लगाए साथ ही प्रसाद के तौर पर भी खीर बांटे और खुद भी खाएं जीवन में जल्द ही तरक्की मिलती रहेगी।
7.मां लक्ष्मी का श्री यंत्र घर में रखें इससे लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके सभी कष्टï और रोग धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।
8.इस विशेष दिन पर घर में स्थापित किए गए लक्ष्मी श्री यंत्र पर कच्चा दूध और पैसे रखें और मां लक्ष्मी से कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद मांगे।
9.अक्षय तृतीया के दिन शाम को लक्ष्मी जी श्री यंत्र को पूजा स्थान से उठाकर अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से आपको अपने जीवन में लगातार सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
10.आप इस दिन लक्ष्मी जी के श्री यंत्र के साथ ही कमलगट्टे भी रख सकते हैं ऐसा करने से कुंडली में धन का स्थान मजबूत होगा साथ ही आर्थिक समस्या कभी दिक्कत नहीं करेगी।
भूकंप से दहलने पर फिलीपींस की एक गगनचुम्बी इमारत से फूटा झरना, अनोखा वीडियो हुआ वायरल


Download Android App
Download iOS App









