बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान अब जल्द ही परदे पर रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई नए अपडेट सामने आते रहते हैं। किंग खान की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी ज्यादा विवादों में भी घिर गई हैं। वही 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला हैं, लेकिन अब ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही फिल्म के निर्देशक ने कहानी में ट्विस्ट ला दी हैं।

दरअसल फिल्म के ट्रेलर को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ‘पठान’ के दो ट्रेलर रिलीज किए जाएंगे। गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। बताते चलें कि इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि इसमें सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘शाहरुख खान की फिल्म पठान को आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं और वह जानते हैं कि किस तरह से ऑडियंस को किस तरह आकर्षित करना है। फिल्म पठान के बारे में लोगों को जानकारी हो चुकी है कि सलमान खान कैमियो करने वाले हैं। इसलिए आदित्य चोपड़ा ने अपनी प्रोडक्शन टीम को फिल्म पठान के दो ट्रेलर काटने के लिए कहा है। एक ट्रेलर सलमान खान के बिना और दूसरा ट्रेलर सलमान खान के साथ रिलीज किया जाएगा।’

बता दे की शाहरुख और दीपिका के फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर काफी ज्यादा विवाद देखे गए हैं। जहां इस विवाद में सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि कई जाने हस्ती सहित कई राजनेताओं ने भी आपत्ति जताई थी। जिसके बाद से लगातार ट्वीटर पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग भी शुरू हो गयी थी।

ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। गानों के विवाद के बाद फिल्म का ट्रेलर अब क्या धमाल मचाता है ये तो देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App



