कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप के एक बयान ने साउथ और नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है। हिंदी को राष्ट्रीय भाषा ना मानने वाले किच्चा सुदीप इस बयान पर फिल्म इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गई है। तो वहीं किच्चा सुदीप का ये बयान तब और आगे बड़ा जब सुपरस्टार अजय देवगन ने इस पर रिएक्ट किया। बता दें दोनों के बीच बुधवार को ट्विटर वॉर भी चली। और अब इस मामले पर सोनू सूद का रिएक्शन सामने आया है।

आपको बता दें, एक ट्वीट से शुरू हुआ ये विवाद अब धीरे- धीरे बढ़ता ही जा रहा है। अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी इस पर अपनी राय रखी है। सोनू सूद बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी एक्टिव हैं। वो पिछले कई सालों से साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर रहे हैं। बता दें कि हिंदी विवाद पर सोनू सूद ने एक इंटरव्यूह में कहा, “मुझे नहीं लगता हिंदी को बस राष्ट्रीय भाषा कहा जा सकता है। भारत की एक भाषा है, जो है एंटरटेनमेंट। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी इंडस्ट्री से आते हैं। अगर आप लोगों को एंटरटेन करते हैं तो वो आपसे प्यार करेंगे। आपका सम्मान करेंगे और आपको स्वीकार करेंगे।“

जानकारी के अनुसार बता दें कि सोनू सूद ने साउथ फिल्मों की सक्सेस पर भी बात की। इस मामले में सोनू ने कहा है कि साउथ फिल्मों की सफलता हिंदी मूवीज़ के बनने का तरीका चेंज करेगी। सोनू सूद का कहना है कि, “अब फिल्ममेकर्स को दर्शकों की सेंसिबिलिटी को समझने की जरूरत है। वो दिन चले गए जब लोग कहते थे कि अपना दिमाग छोड़कर मूवी देखने आओ। अब लोग अपना दिमाग पीछे नहीं छोड़ते और एक एवरेज फिल्म पर अपने हजारों रुपये खर्च नहीं करते। केवल अच्छे सिनेमा को स्वीकारा जाएगा।“

गौरतलब है कि साउथ एक्टर किच्चा सुदीप के बयान ‘हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है’ पर अजय देवगन ने जवाब दिया था। इसके बाद सुदीप और अजय के बीच ट्विटर वॉर के इस मामले पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अपनी राय दी है। उन्होंने किच्चा सुदीप का समर्थन करते हुए कहा कि बॉलीवुड स्टार्स साउथ के स्टार्स से इनसिक्योर हैं और उनसे जलते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि ये मुद्दा आगे क्या मोड़ लेता है।


Download Android App
Download iOS App



