Udta Teer New Trailer: ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना के जासूसी अंदाज में आया कॉमेडी और एक्शन का नया तड़का

Summary :

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। फिल्म में आयुष्मान पाकिस्तानी जासूस बिलाल अहमद की भूमिका निभा रहे हैं, जो याददाश्त खोने के बाद खुद को भारतीय देशभक्त समझने लगता है और कई उलझनों में फंस जाता है। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिएक्शन मिल रही है और फिल्म की अनोखी कहानी व आयुष्मान के मजेदार अंदाज ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त कॉम्बीनेशन देखने को मिल रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना अपनी याददाश्त खो बैठते हैं और खुद की पहचान को लेकर उलझन में रहते हैं। उनके इस अतरंगी अंदाज से पाकिस्तानी अधिकारियों की परेशानी बढ़ जाती है। हालांकि अब नया ट्रेलर पहले से ज्यादा मजेदार नजर आ रहा है, जिसमें कई चौंकाने वाले ट्विस्ट भी शामिल हैं।

फिल्म के पहले ट्रेलर को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म का गाना ‘भूतनी का’ रिलीज किया, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी। अब नए ट्रेलर ने एक बार फिर फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Udta Teer New Trailer: पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना, भूल गए अपनी असली पहचान

‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना बिलाल अहमद नाम के पाकिस्तानी जासूस का रोल निभा रहे हैं। कहानी में बिलाल की याददाश्त चली जाती है और वह अपनी पहचान भूल जाता है। इसके बावजूद उसे ये लगता है कि वह भारतीय है और देश के लिए पूरी तरह वफादार है। उसकी इसी गलतफहमी से कई मजेदार सिचुएशन पैदा होती हैं, जो फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाती हैं।

तिरंगे के साथ घूमता दिखा बिलाल, कहानी में आए कई ट्विस्ट

करीब 2 मिनट 17 सेकंड के ट्रेलर में गुलशन ग्रोवर पाकिस्तानी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि याददाश्त खोने के बाद बिलाल तिरंगे को सीने से लगाए घूमता है। उसे बताया जाता है कि उसके माता-पिता की हत्या पाकिस्तानी आतंकवादियों ने की थी।

इसी बीच वह 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने की बात करता है, जिससे कहानी में कॉमेडी पैदा होती है। हालांकि, कहानी यहीं नहीं रुकती, घटनाएं ऐसा मोड़ लेती हैं कि बिलाल पर ही गद्दार होने का आरोप लगने लगता है। इस पर वह हैरानी से सवाल करता है कि वह गद्दार कैसे हो सकता है। इसके बाद ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाते रहते हैं।

ट्रेलर देखकर दर्शकों ने की जमकर तारीफ

Audience On Official Trailer Of Udta Teer
Audience On Official Trailer Of Udta Teer (Source: Google)

‘उड़ता तीर’ के नए ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। कई लोगों ने फिल्म के कॉन्सेप्ट और कॉमेडी की तारीफ की है। कुछ यूजर्स का मानना है कि लंबे समय बाद हिंदी सिनेमा में एक अलग तरह की कहानी देखने को मिल रही है। वहीं, कुछ दर्शकों ने फिल्म की सफलता की उम्मीद जताते हुए कहा कि सिनेमाघरों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी, यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल नए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट जरूर बढ़ा दी है।

अलग कहानियों के लिए पहचाने जाते हैं आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana's Udta Teer
Ayushmann Khurrana’s Udta Teer (Source: Google)

आयुष्मान खुराना अपने करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें एंटरटेंमेंट के साथ एक अलग सबजेक्ट को भी फ्राइयोरिटी दी गई है। ‘दम लगा के हईशा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ और ‘डॉक्टर जी’ जैसी फिल्मों में उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिला है।

ऐसे में अब ‘उड़ता तीर’ में भी आयुष्मान एक नए और दिलचस्प किरदार के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में कॉमेडी, जासूसी, एक्शन और एनएक्सपेक्टेड मोड़ों का कॉम्बीनेशन इसे खास बनाता दिखाई दे रहा है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है, ताकि पता चल सके कि बिलाल अहमद की कहानी पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है या नहीं?

Read More: Ramayana Release Date: दिवाली पर इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करके की अनाउंसमेंट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।