फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बॉन्डिंग के बारे में फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सभी अच्छे से वाकिफ हैं। दोनों के साथ में ‘रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी बैक-टू-बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में बॉक्स ऑफिस को दी हैं। संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सामने आ रही खबर शायद फैंस का दिल तोड़ दे।

मेकर और एक्ट्रेस की इस पॉपुलर जोड़ी को जादू भंसाली दोबारा अपनी फिल्म में दोहराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने दीपिका को संपर्क किया था। मगर एक मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि एक्ट्रेस ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जिसके चलते भंसाली नाराज हो गए हैं। दोनों के बीच कोल्ड वॉर जैसे हालात हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण को उनकी अपकमिंग मूवी गंगूबाई काठियावाड़ी में एक आइटम नंबर के लिए अप्रोच किया था। सूत्रों के मुताबिक दीपिका ने स्पेशल परफॉर्मेंस देने से मना करा दिया। इसके बाद भंसाली ने अपने एक और प्रोजेक्ट जिसका नाम हीरा मंडी है, इसमें बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करने का प्रस्ताव दिया। मगर इस बार भी दीपिका ने नखरे दिखाते हुए उनकी इस फिल्म में भी काम करने से मना कर दिया।

दीपिका पादुकोण के इस तरह के व्यवहार से संजय लीला भंसाली के बीच मनमुटाव की खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, सूत्र का कहना है कि वैसे दोनों के बीच हुई यह अनकही गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।

संजय भंसाली दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक और फिल्म बनाने वाले हैं, जिसका नाम ‘बैजू बावरा” है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होनी थी। मगर भंसाली और दीपिका के बीच छिड़े इस कोल्ड वॉर का असर शूटिंग पर भी पड़ सकता है। हालांकि भंसाली के करीबी सूत्र का कहना है कि वे इन दिनों गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं इसलिए दीपिका से बात नहीं कर रहे हैं। वे बाद में उनसे बात जरूर करेंगे क्योंकि वह उनके लिए फैमिली के सदस्य की तरह हैं और वह उन्हें खोना नहीं चाहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



