नयी जनरेशन के सबसे सफल अभिनेताओं की बात करें तो वरुण धवन सबसे ऊपर है। वरुण धवन का करियर अब तक शानदार रहा है और उन्होंने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है। इन 11 फिल्मों में साल 2018 रिलीज़ हुई अक्टूबर को छोड़ दें तो सभी फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है।
हाल में रिलीज़ हुई फिल्म सुई धागा में भी उनके अभिनय की ना सिर्फ जमकर तारीफ हुई है बल्कि इस फिल्म का कलेक्शन भी अच्छा रहा है। इस वक्त वरुण धवन का नाम बॉलीवुड के पसंदीदा एक्टर्स में शुमार है और उनके हाथ में इस वक्त कई अच्छे प्रोजेक्ट्स भी है।
धर्मा प्रोडक्शन के साथ जहाँ उनकी अगली रणभूमि फिल्म की घोषणा हो चुकी वहीँ रेमो डिसूज़ा भी उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर चुके है। तो आईये जानते है वरुण धवन की आने वाली फिल्मों के बारे में
कलंक –
करण जौहर की फिल्म कलंक में वरूण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षिच और संजय दत्त दिखाई देंगे। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। कलंक का निर्देशन अभिषेक वर्मन कर रहे हैं।
रेमो डिसूजा की फिल्म –
रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में भी वरूण धवन और कैटरीना कैफ की जोड़ी फाइनल है। फिल्म 2019 नवंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म को एबीसीडी 3 माना जा रहा है पर ये फिल्म अलग होगी ।
रणभूमि –
2020 दिवाली को लॉक किया है करण जौहर ने । धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले इस फिल्म का नाम है ‘रणभूमि’.. जिसमें मुख्य कलाकार हैं वरूण धवन। शशांत खेतान इस फिल्म का निर्देशन करेंगे ।
फाइव –
डायरेक्टर ओमंग कुमार की फिल्म ‘फाइव’ में भी वरुण धवन फाइनल माने जा रहे हैं। ये फिल्म एक साइकोलोजिकल थ्रिलर होगी।


Download Android App
Download iOS App










