अल्मोड़ा : नागचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही आदर्श कंपनी की बस मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास बोलेरो को पास देते समय सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती किया गया। तीन घायलों की गंभीर हालत देख उन्हें रामनगर के लिए रेफर किया गया है। बस में 19 लोग सवार थे। आदर्श कंपनी की बस गुरुवार की सुबह नागचूलाखाल से रामनगर जा रही थी।
करीब साढे़ दस बजे मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास बोलेरो को पास देते वक्त बस सड़क पर पलट गई, जिस स्थान पर बस पलटी है वह डेंजर जोन है। यदि बस एक पलटी और लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में नागचूला खाल निवासी दिनेश सिंह रावत (35), उसकी पत्नी लीला देवी (28), बच्चे कुनाल सिंह (05) और अनिल रावत (07) के अलावा नैन सिंह (40) पुत्र पान सिंह निवासी रिवाली, गोविंद सिंह (70) पुत्र उमेद सिंह निवासी झड़गांव, नंदराम (73) पुत्र बचीराम निवासी बसौली, सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह निवासी घचकोट घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया।


Download Android App
Download iOS App



