‘Bigg Boss 16’ के घर में Sajid Khan को देख Urfi Javed का फूटा गुस्सा, कर डाला लंबा चौड़ा पोस्ट

Summary :

साजिद खान को बिग बॉस के घर में देखकर कई लोग उनके शो में होने पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी तरह से अब उर्फी जावेद भी साजिद खान के शो में होने से न सिर्फ नाराज है,बल्कि इसके लिए उन्होंने शो के मेकर्स की जमकर क्लास भी लगा दी है।

‘बिग बॉस 16’ का शानदार आगाज हो गया है। बिग बॉस के घर में कई सारे कंटेस्टेंट
ने एंट्री ली है, लेकिन शुरूआत से ही जाना माने डॉयरेक्टर
साजिद खान की एंट्री को लेकर काफी हंगामा खड़ा हो रहा है।
कई सोशल मीडिया यूजर्स के साथ साथ कई सेलेब्स भी साजिद खान को बिग बॉस के घर में
देखकर नाराज दिखाई दे रहे है। अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी ड्रेसिंग को लेकर
छाई रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

Urfi Javed remembers how her relatives destroyed her bold outfits: 'Now  they all want selfies' | Entertainment News,The Indian Express

साजिद खान को बिग
बॉस
के घर में देखकर शुरू से ही शो के मेकर्स की
काफी आलोचना की जा रही है। कई लोग उनके शो में होने पर सवाल खड़े कर रहे है। इसी
तरह से अब
उर्फी जावेद ने भी इस बात
पर अपना रिएक्शन दिया है। वो न सिर्फ साजिद खान के शो में होने से नाराज है,बल्कि
इसके लिए उन्होंने
शो के मेकर्स की जमकर क्लास
भी लगा दी है।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम
अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए सवाल किया
, ‘बिग बॉस, आप ऐसा क्यों कर
रहे हैं
? आप अगर ऐसे लोगों का समर्थन
करते हैं
, तो आप वास्तव में यह बता
रहे हैं कि उन्होंने जो किया है वह ठीक किया। इन पुरुषों को यह जानने की जरूरत है
कि यह व्यवहार ठीक नहीं।
‘ इसके साथ ही उर्फी
ने कहा कि साजिद खान ने अपने किए की कभी माफी नहीं मांगी। इसके साथ ही उर्फी ने शो
के मेकर्स से सोचने को कहा कि जिन लड़कियों को उसने प्रताड़ित किया
, वह कैसा महसूस कर रही होंगी।

इसके साथ ही शो
के मेकर्स की फटकार लगाते हुए
उर्फी ने कहा कि कॉन्ट्रोवर्सी
के लिए आप हर चीज सपोर्ट नहीं कर सकते हैं। उर्फी जावेद यहीं नहीं रूकी। उर्फी ने
ये भी लिखा कि इस साल उन्हें बिग बॉस में शामिल होने का प्रस्ताव तो नहीं मिला, लेकिन
अगर मिलता भी तो भी वो शामिल नहीं होती। इसके साथ ही वो कहती है कि वो तो सोच भी
नहीं सकती कि जिन लड़कियों को परेशान किया गया है वो इस वक्त हर रोज उसे टेलीविजन
पर देखकर कैसा महसूस कर रही होगी।  

Sajid Khan In Bigg Boss 16: The Men Of #MeToo Return To WorK

बता दें कि #MeeToo
आंदोलन के तहत मंदाना करीमी सहित कई
अभिनेत्रियों ने डॉयरेक्टर साजिद खान के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं
‘बिग बॉस 16’ में साजिद खान को
देख मंदाना करीमी ने तो बॉलीवुड छोड़ने तक का फैसला ले लिया है। इसके बाद से ही
साजिद खान को शो में देखकर कई लोगों का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूट पड़ा है। अब
लगातार साजिद खान को लेकर हो रहे विवाद के बाद बिग बॉस के मेकर्स क्या फैसला लेते
है, ये देखने वाली बात होगी।

Desk Team