उर्फी जावेद जब से बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट बनी है हर तरफ छाईं हुईं हैं। बिग बॉस के घर से निकले के बाद उर्फी अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। फैन फॉलोइंग का तो पता नहीं पर एक्ट्रेस की ट्रोलिंग जबरदस्त होती है। उर्फी की परसनल लाइफ की बात करें तो कम लोग जानते हैं कि उर्फी जावेद सीरियल ‘अनुपमां’ फेम एक्टर पारस कलनावत को डेट कर चुकी हैं और पारस उर्फी को लेकर सीरियस भी थे।

लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की लव स्टोरी आगे नहीं बढ़ पाई और इनके रास्ते अलग हो गए। दरअसल, पारस कलनावत और उर्फी जावेद की मुलाकात साल 2017 में सीरियल ‘मेरी दुर्गा’ के सेट पर हुई थी। यहीं पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर इनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ा। जल्द ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो इस जोड़े ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा। बाद में इस रिश्ते को पब्लिक कर दिया।

माना जाता है कि पारस अपने इस रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उर्फी जावेद और पारस कलनावत का रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया। हैरानी की बात ये है कि दोनों का रिश्ता महज 9 महीने में टूट गया था। उर्फी जावेद ने पारस से अचानक ब्रेकअप कर दिया था और एक्ट्रेस के इस फैसले ने पारस को भी हैरान कर दिया था। उर्फी जावेद ने मीडियो को पारस संग अपने ब्रेकअप की वजह भी बताई थी। उन्होंने कहा कि वो और पारस एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

पारस को पार्टी करना पसंद नहीं और उर्फी को पार्टी एनिमल हैं। इतना ही नहीं, पारस नॉनवेज नहीं खाते हैं और उर्फी को नॉनवेज काफी पसंद है। इस दौरान उर्फी ने अपनी और पारस की जोड़ी को अपोजिट पेयर बताया था और कहा था कि ऐसी स्थिति में ब्रेकअप करना ही सही था।


Download Android App
Download iOS App



