उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंस के लिए जानी जाती है। उनकी एक्टिंग से
ज्यादा चर्चे तो उनके अंतरगी लिबास के होते है। वह अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह कहीं भी कभी भी कुछ भी पहनकर निकल जाती हैं जिसकी
वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होना भी पड़ता है।
ट्रोलर्स से एक्ट्रेस को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है वो उल्टा उन्हीं को उनकी
भाषा में जवाब देकर चुप करा देती है। हालांकि ईद पर उर्फी का एक अलग ही अंदाज
देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस नए अवतार में वीडियो शेयर कर अपने फैंस
को ईदी दे दी है, उनका यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से फैल रहा है।
उर्फी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को ईद मुबारक, इस खूबसूरत गाने के साथ। वीडियो में उर्फी साड़ी
पहनकर ‘ईद हो जाएगी‘ गाने पर डांस कर
रही हैं। उनका यह डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा
है।
उनके लुक की बात करें तो वीडियो में वह ग्रे और ब्लू कलर की सेक्विन साड़ी
पहने नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने नाक में नोज पिन पहनी हुई है जो उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रही है। उर्फी
ने कानों में मैचिंग ईयरिंग और लाइट मेकअप कर अपने लुक को कम्पलीट किया है।
उर्फी के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- एक यूजर ने लिखा है,’नेगेटिव कमेंट्स को इग्नोर करिएगा, आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।‘ दूसरे ने लिखा,’ईद मुबारक ब्यूटीफुल।‘ वहीं किसी ने लिखा,’आप बेहद हसीन लग रही हैं, ऐसे ही कपड़े पहना करिए।‘ दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने नेगेटिव
कमेंट्स कर फिर से उर्फी जावेद को आड़े हाथों भी लिया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पैपराजी ने उर्फी से रोज रखने को लेकर सवाल किया
था, जिस पर उर्फी ने जवाब देते हुए कहा कि वह ना तो भगवान और ना
ही अल्लाह को मानती हैं, तो वे रोजा क्यों रखें। इसी के साथ उर्फी ने
कहा कि जब तक ये चीजें अंदर से नहीं होगी तो क्या फायदा।


Download Android App
Download iOS App










