घरेलू सामान का इस्तेमाल कर Urfi Javed ने बना डाली ऐसी ड्रेस, देखकर यकीन करना हुआ मुश्किल

Summary :

बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपनी हरकतों और अपनी पहनावें की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल उर्फी हर बदलते दिन के साथ पैपराजी के सामने ऐसे कपडे पहन कर आ जाती हैं जिसकी शायद कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती हैं।

बॉलीवुड की अतरंगी फैशन डिज़ाइनर कही जाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन अपनी हरकतों और अपनी पहनावें की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। दरअसल उर्फी हर बदलते दिन के साथ पैपराजी के सामने ऐसे कपडे पहन कर आ जाती हैं जिसकी शायद कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती हैं। ऐसे में अब उर्फी जावेद ने अपना एक और नया रूप अपना लिया है। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा हैं। साथ ही यूजर्स अब इसपर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
दरअसल उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वही इस बार उर्फी ने अपने ड्रेस के लिए ऐसी चीज का इस्तेमाल किया हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा।आपको जानकर हैरानी होगी की उर्फी ने इस बार हेयर कोंब से अपना ड्रेस बनाया हैं। दरअसल वीडियो की शुरुआत में उर्फी किसी लड़की के बालों को सुलझाती हुई दिखती हैं। तभी उस लड़की के बाल कंघी में फसने लगते हैं। तभी अचानक उर्फी के दिमाग में यह आईडिया आता हैं की क्यों ना हेयर कोंब से ड्रेस बना ली जाए। 

बता दे की उर्फी ने अपना ड्रेस बनाने के लिए ढ़ेरो अतरंगी कंघियों का इस्तेमाल किया हैं। जिससे उर्फी का ड्रेस काफी अतरंगी और रंगीन दिखाई दे रहा हैं। वही अब उर्फी कोई  वीडियो अपलोड करे और उसपर फैंस के रिएक्शन नहीं आए ऐसा तो कैसे ही मुमकिन हो सकता हैं न। फिर क्या उर्फी के इस लेटेस्ट वीडियो पर भी यूजर्स अब जमकर अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं ,
जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘आप हमेशा ही मुझे अपनी कलाकारी से हसा देती हो, ऐसे ही आगे बढ़ती रहो’, वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘मैम आप किंडर जॉय ट्राई करे एक बार’, वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया हैं की- ‘बस में ऐसे ही कंघी बेचने वाले आते हैं’ 
वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार उर्फी की मजे लेते दिख रहे हैं। उर्फी जावेद की क्रिएटिविटी पर फैंस तो फिदा हो जाते हैं लेकिन वह ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि, उर्फी जावेद को ट्रोलिंग का खास फर्क नहीं पड़ता है।   

Desk Team