Urfi Javed ने अब कपड़ों की जगह बदन पर लपेटा Bubblegum, देख यूज़र्स भी बोले ‘छी किसने थूका ये’

Summary :

उर्फी जावेद ने इस बार च्विंगम से ड्रेस बनाई है और उसे बबलगम टॉप का नाम दिया है। वहीं, उर्फी की इस नई ड्रेस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने अपने अतरंगी स्टाइल से इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। जब भी वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ पोस्ट करती हैं तो बवाल हो जाता है और अटेंशन उर्फी जावेद पर चला जाता है। वो अपने कपड़ों पर एक्सपेरिमेंट कर पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। उनका फैशन सेंस इतना निराला है कि हर तरफ बस उन्ही के चर्चे हैं। 
इसी बीच उर्फी जावेद ने अब कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे देखने के बाद आपके भी मुंह से निकलेगा आय- हाय। वैसे तो इस बार उर्फी ने पूरे कपड़े पहने है लेकिन अब जिस चीज़ से उन्होंने अपने कपड़े बनाए हैं वो वाकई देखकर आपका भी सिर चक्रा जाएगा। फैशन के नाम पर अब उर्फी जावेद का एक अलग ही कारनामा देखने को मिला है।
कुछ देर पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो ज़ारी किए हैं। इन फोटोज को ध्यान से देखे तो आपको पता चलेगा कि उर्फी जावेद ने इस बार च्विंगम से ड्रेस बनाई है और उसे बबलगम टॉप का नाम दिया है। वहीं, उर्फी की इस नई ड्रेस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

आपको बता दें, जिसने भी ये ड्रेस देखी उसकी नजर उर्फी पर ही टिक गई। हैरानी की बात है कि इस बार उर्फी के दिमाग में च्विंगम से ड्रेस बनाने का आईडिया आया है। वहीं, तस्वीरो में उर्फी जावेद च्विंगम की ड्रेस पहनकर बैठी हुई हैं और उन्होंने कई पोज भी दिए हैं। जिसके बाद उर्फी जावेद के फैंस उनकी क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो जो ठान लेती हैं वही कर के रहती हैं। ऐसे में ये ट्रोलिंग उर्फी जावेद के इरादे नहीं बदल सकती। 

Desk Team