अपनी अतरंगी ड्रेसेस और बेबाक अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ाने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी नए आउटफिट की वजह से नहीं, बल्कि एक ऐसे बड़े विवाद में फंस गई हैं जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। उर्फी के कपड़ों पर तो हमेशा ही उंगलियां उठती थीं, लेकिन इस बार बात उनके सीधे धर्म और नाम पर आ गई है।
इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि उर्फी ने अपना पुराना मजहब छोड़ दिया है और हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम ‘रीटा भारद्वाज’ रख लिया है, एक पूर्व महिला पत्रकार के इस दावे ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। इस दावों को सुनते ही उर्फी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर गंदी चैट के स्क्रीनशॉट लीक कर इस ड्रामे का पूरा सच जनता के सामने ला दिया है।
“बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं…” नाम बदलने और ‘अधनंगे’ कपड़ों वाले कमेंट पर उर्फी का करारा पलटवार

इस झूठी खबर को देखने के बाद उर्फी जावेद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने चुप रहने के बजाय इस फेक वीडियो को बनाने वाली महिला मीता चौधरी को करारा जवाब दिया। उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “कैसे-कैसे बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, कृपया थोड़ा होमवर्क कर लीजिए, मैंने अपना नाम या धर्म कभी नहीं बदला। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती।”
सिर्फ यही नहीं, वीडियो में उर्फी के कपड़ों को ‘आधा-नंगा’ कहे जाने पर भी एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज में धो डाला। उर्फी ने कहा, “मैं सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी नंगी हूं। एक बार गूगल कर लो कि मेरे नाम कितने शो हैं। मुझे आपका गंदा मेकअप देखकर और आपकी पत्रकारिता पर शर्म आ गई। बुराई करनी है बिंदास करो, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ।”
क्या उर्फी जावेद ने सच में बदल लिया अपना मज़हब? सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘रीटा भारद्वाज’ नाम की नई जंग

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को लेकर इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। खुद को दूरदर्शन (DD News) की पूर्व पत्रकार बताने वाली मीता चौधरी नाम की एक महिला ने दावा किया कि उर्फी जावेद सिर्फ ‘आधे-नंगे’ कपड़े पहनकर मशहूर हुई हैं और अब उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है।
महिला ने दावा किया कि उर्फी ने अपना नया नाम ‘रीटा भारद्वाज‘ रख लिया है। महिला ने वीडियो में उर्फी को ‘लाज-लिहाज‘ रखने की सलाह भी दे डाली। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैंस के बीच खलबली मच गई कि क्या सच में उर्फी ने अपना नाम और धर्म बदल लिया है?
Urfi Javed Name Change: ट्रिगरिंग मैसेज पर भी बोलीं उर्फी, कहा- ‘वो मेरी दादी जैसी दिखती हैं वरना…’
मैं सिर्फ कपड़ों से नंगी नहीं होती मैं अपने शब्दों से भी नंगी हो जाती हूं, लेकिन
आज मेरा मूड नहीं है।
ये कहकर उर्फी जावेद ने एक महिला पत्रकार को करारा जवाब दिया है। उक्त महिला पत्रकार मीरा चौधरी ने दावा किया था कि
उर्फी जावेद सिर्फ अपने आधे नंगे कपड़ो के लिए फेमस है उसने… pic.twitter.com/NBFh1MJLjq
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) June 30, 2026
बात यहीं खत्म नहीं हुई, उर्फी ने बाद में उस महिला द्वारा भेजे गए कुछ हैरान करने वाले मैसेजेस के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उर्फी का दावा है कि टोकने के बाद वह महिला बुरी तरह भड़क गईं और उन्हें बेहद परेशान करने वाले (triggering) मैसेज भेजने लगीं। महिला ने उर्फी पर फेक ब्रेस्ट सर्जरी करवाने का भी आरोप लगाया, जिसपर उर्फी ने जवाब दिया, “मैंने कोई फेक ब्रेस्ट नहीं लगवाए हैं।
सिर्फ इसलिए कि उनका चेहरा ढीला-ढाला दिखता है, उन्हें ब्रेस्ट का ही जुनून सवार है।” उर्फी ने बताया कि बाद में उस महिला ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया और उन्हें ब्लॉक कर दिया। उर्फी ने ताना मारते हुए कहा कि वह ज्यादा बदतमीजी इसलिए नहीं करना चाहती थीं क्योंकि वह महिला उनकी दादी जैसी दिखती हैं।


Download Android App
Download iOS App




