ऑलिव ऑयल खाकर पछताई उर्फी जावेद, हो गई ऐसी हालत कि बिगड़ गया चेहरे का नक्शा

Summary :

उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी कपड़ो या फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार वो जिन कारणों से खबरों में वो किसी नई सोची भी नहीं होंगी। आपको बता दे, उर्फी अब बीमार पड़ गई हैं। लेकिन उनके बीमार होने के पीछे का कारण भी बहुत अजीब है।

उर्फी जावेद हमेशा अपने अतरंगी कपड़ो या फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार वो जिन कारणों से खबरों में वो किसी नई सोची भी नहीं होंगी। उनके साथ हाल ही में एक ऐसा किस्सा हो गया जिसके बाद वो खुद समझ नहीं पाई कि ये उनके साथ क्या और कैसे हुआ। आपको बता दे, उर्फी की हालत कुछ ठीक नहीं लग रही। दरअसल, उर्फी अब बीमार पड़ गई हैं। लेकिन उनके बीमार होने के पीछे का कारण भी बहुत अजीब है। 
उर्फी ने सोशल मीडिया पर अपने बीमार होने के पीछे की कहानी बताई है। उर्फी की ऐसी हालत देखकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर सूजन नजर आ रही है। उर्फी ने अपने चेहेरे का थोड़ा सा हिस्सा दिखाया है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वह काफी परेशानी में हैं। उनकी आंखे पूरी तरह से सूज गयी है। 
अपनी इस हालत का कारण बताते हुए उर्फी ने लिखा- ‘मैंने ऑनलाइन ऑलिव ऑयल मंगाया था। मैंने और मेरे पूरे स्टाफ ने उस तेल में बना मेरा फेवरेट मटर पनीर खाया। उसे खाने के बाद हम सभी की आंखें सूज गई हैं और थकान महसूस हो रही है। मुझे सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। मेरी आंखें ड्राई और सूज गई हैं। आज फिर भी बेहतर है !’
उर्फी ने आगे लिखा- ‘मुझे यकीन नहीं था कि ये तेल की वजह से हुआ है तो दूसरे दिन मैंने उसी तेल में मछली बनाई और वो ही चीज दोबारा हुई!! जब मैंने अपना तेल बदला तो चीजे पहले की तरह हो गईं, लेकिन मेरी आंखें सही होने में समय ले रही हैं। आज पहले से काफी बेहतर हूं।’
उर्फी ने अगली स्टोरी में ऑलिव ऑयल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘शायद उन्होंने हमे एक्सपायरी डेट का ऑयल भेजा हो क्योंकि 6-7 लोगों के साथ वही हुआ है। ऐसा होना इत्तेफाक नहीं होता।’ खैर हमारी तो यही दुआ है कि उर्फी जल्द से जल्द ठीक हो जाये। 

Desk Team