मुंह छुपाकर भागती दिखीं उर्फी जावेद, अब इस वजह से हो रहीं है ट्रोल

Summary :

सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी को देख सब हैरान हो रहे है। इस नए वीडियो में उर्फी जावेद पपराज़ी का कैमरा देखकर मुंह छुपाती नज़र आ रही हैं।

बिग बॉस
ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक और ड्रेस की वजह से आए दिन
चर्चा में बनी रहती हैं। वो बहुत बार ऐसी ड्रेस पहनती हैं कि उन्हें ट्रोलर्स का
भी सामना करना पड़ता है। हालांकि उर्फी जावेद ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती रहती
हैं। कईं बार उर्फी को पपराज़ी ने एयरपोर्ट के बाहर उनके सिज़लिंग लुक के साथ सपॉट
किया है। और अब वो अपने एक नए वीडियो की वजह से दोबारा चर्चा में आ गईं हैं।
आपको बता दें, सोशल मीडिया पर उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी को देख सब हैरान हो रहे है। इस नए वीडियो में उर्फी जावेद पपराज़ी का कैमरा देखकर मुंह छुपाती नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में उर्फी जावेद ने लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने डैनिम जैकेट पहनी हुई है। साथ ही वीडियो में उर्फी जावेद ने बालों को फोल्ड भी किया हुआ है। दरअसल, उनका ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। 
इस वीडियो में नज़र आ रहा है कि उर्फी जावेद पपराज़ी से अपनी फोटो क्लिक करने के लिए मना कर रहीं है। साथ ही वीडियो में ये भी करती देखाई दे रही है कि, उन्होंने बालों में तेल लगाया हुआ है। आगे उर्फी ने कहा कि वो दिन में आती तो हैं तब फोटो क्लिक कर लेना। वीडियो के आखिरी में दिखाया है कि वो अपनी जैकेट से मुंह छुपाकर आगे भागने लगती हैं।

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। और इस बार कुछ लोग उन्हें पूरे कपड़े पहने पर ट्रोल कर रहे हैं। उर्फी के फैंस उनको कॉमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे है।

Desk Team