भारत को स्पोर्ट करने स्टेडियम पहुंची उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत के शॉट जड़ते ही एक्ट्रेस पर टिका कैमरा

Summary :

भारत और पाकिस्तान के मैच में भारत को मिली शर्मनाक हार से बेशक हिंदुस्तान गमजदा है, मगर इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं

भारत और पाकिस्तान के मैच में भारत को मिली शर्मनाक हार से बेशक हिंदुस्तान गमजदा है, मगर इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जो फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। वैसे ये तस्वीरें हैं किसी और की नहीं बल्कि अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं उर्वशी
दरअसल, अन्य सितारों के साथ-साथ भारतीय तीन को चीयर करने के लिए एक्ट्रेस उर्वशी भी स्टेडियम में मौजूद थीं। ऐसे में कुछ ही देर में उर्वशी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। यही नहीं जब ऋषभ पंत पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ शॉट जड़ रहे थे, तब टीवी स्क्रीन पर उर्वशी रौतेला पर फोकस किया गया। 
वहीं जब ऋषभ पंत ने जब चौका जड़ा तब उर्वशी रौतेला स्टैंड्स में तिरंगा लहराया। इसके साथ ही  ऋषभ पंत के एक एक शॉट पर कैमरा उर्वशी पर फोकस किया जा रहा और उर्वशी भी खुशी से झूमती दिखाई दे रही थीं।

मालूम हो उर्वशी का नाम पहले बहुत बार ऋषभ पंत के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में ट्विटर यूजर्स ने इसको लेकर खूब पोस्ट किए। हालांकि पंत फिलहाल किसी और को डेट कर रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
पंत ने 39 रन बनाए