बोनी कपूर के टच करने पर मचा था बवाल,अब 5 महीने बाद उर्वशी रौतेला ने किया बड़ा खुलासा

Summary :

बॉलीवुड जगत में अक्सर अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने एक 5 महीने पुराने वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई है।

बॉलीवुड जगत में अक्सर अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय रहने वाली अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने एक 5 महीने पुराने वीडियो को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गई है। कुछ समय पहले उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर का एक पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था जिस वीडियो में दिखाया जा रहा था कि बोनी कपूर ने उर्वशी रौतेला से मिलने और फोटो क्लिक करवाने के बाद उनके बट पर हाथ मारा था।
 वहीं बोनी कपूर द्वारा उर्वशी को इस तरह से टच करने के पीछे न जानें सोशल मीडिया पर क्या-क्या अफवाहें फैल गई थी। हालांकि अब कई महीनों बाद अभिनेत्री ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। 
एक वेबपोर्टल से बातचीत के दौरान अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा इस वीडियो को कुछ ज्यादा ही फैलाया गया था। यह वीडियो रातोंरात वायरल हो गया। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था और बेफालतू बात का बतंगड़ बनाया गया था। मैं सुपरस्टार अजित के साथ एक फिल्म में काम करने वाली थी।
वो एक तमिल फिल्म थी,लेकिन मैं अपनी फिल्म की तारीखों की वजह से वो फिल्म नहीं कर पाई,इसलिए मैं उन्हें पहले से जानती थी क्योंकि मैं उनके साथ एक फिल्म नहीं कर सकी तो इसका मतलब ये नहीं हुआ कि मेरा उनके साथ कोई रिश्ता नहीं है। 
उर्वशी ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं जिस शादी में गई थी वहां पर बोनी कपूर भी पार्टी का हिस्सा थे। ये केवल एक जेश्चर था और हम फोटो क्लिक करा रहे थे। ऐसा कुछ भी हुआ था। हालांकि फोटो जिस तरीके से ली गई और वीडियो में दिखाया गया वो मुझे खुद समझ नहीं आया। मुझे इतना ज्यादा फोटोग्राफी का आइडिया नहीं हैं। मेरा फोन 7 दिनों तक लगातार बजा था।
यहाँ देखिए वायरल हुआ बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला का वीडियो… 

दरअसल इस पार्टी में उर्वशी और बोनी कपूर की आमने-सामने आए तो दोनों ने कुछ सेकंड्स के लिए बातचीत भी की थी। इसी बीच दोनों एक फोटो सेशन के लिए साथ भी खड़े हुए। तब बोनी कपूर का हाथ अभिनेत्री उर्वशी के बट पर नजर आया था। जिसके बाद से इंटरनेट की जनता ने नराजगी जताई थी। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने को लेकर उर्वशी पहले भी आपत्ति जता चुकी हैं। 

उर्वशी रौतेला ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर मुझे और सम्मानित बोनी कपूर सर के वीडियो को लेकर ट्रोल्स की बाढ़ आ गई। वो एक ट्रू जेंटलमेंन हैं। ये सबकुछ देखकर मुझे बहुत दुख होता है कि सोशल मीडिया पर ऐसा करने से पहले कोई एक बार सोचता तक नहीं है। 

Desk Team